{"_id":"5fe6185d8ebc3e3b8e184e60","slug":"panchayat-election-zila-parishad-members-will-be-able-to-spend-one-lakh-on-publicity","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार पर एक लाख खर्च कर सकेंगे जिला परिषद सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार पर एक लाख खर्च कर सकेंगे जिला परिषद सदस्य
Sat, 26 Dec 2020 10:59 AM IST
Krishan Singh
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
panchayat election shimla
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में सिर्फ जिला परिषद सदस्यों के लिएचुनाव खर्च की सीमा तय की है। जिला परिषद सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सिर्फ एक लाख रुपये चुनाव प्रचार पर खर्च सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पंचायतों और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च की कोई सीमा निर्धारित नहीं की है। राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक आयोग ने जिला परिषद के सदस्य का चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में खर्च की सीमा एक लाख रुपये निर्धारित कर रखी है।
विज्ञापन
कोई भी जिप सदस्य इससे अधिक धनराशि चुनाव में व्यय नहीं कर सकता। जिला परिषद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक प्रत्याशी के चुनाव खर्चे का ब्योरा चुनाव अधिकारी कभी भी मांग सकता है। इसके अलावा उम्मीदवार को चुनाव खर्चे का पूरा हिसाब-किताब दैनिक आधार पर रखना होगा।
विज्ञापन
चुनाव संपन्न होने के बाद तीस दिन के भीतर चुनाव अधिकारी या राज्य चुनाव आयोग को चुनाव खर्चे का पूरा ब्योरा देना होगा। राज्य के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन कहते हैं कि जिप सदस्यों ने एक लाख की राशि कहां खर्च की, इसकीजानकारी चुनाव अधिकारी और आयोग के पास चुनाव संपन्न होने के एक माह के भीतर देनी अनिवार्य है। पंचायतों और पंचायत समिति का चुनाव लड़ने वालों के लिए खर्च की सीमा नहीं है।