{"_id":"5fdb6c298ebc3ecd6c2900b3","slug":"panchayat-election-reservation-roster-issued-for-zila-parishad-chairperson-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में जिला परिषद अध्यक्ष के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, यहां देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में जिला परिषद अध्यक्ष के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, यहां देखें
Thu, 17 Dec 2020 09:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Dec 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी 12 जिला परिषदों के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए गुरुवार को आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया। 12 में से छह पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जिला परिषद के अन्य पदों के लिए आरक्षण रोस्टर संबंधित जिलों के चुनाव अधिकारी तय करेंगे। प्रदेश में 12 जिला परिषदों का गठन होना है। चंबा जिप अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति, हमीरपुर और ऊना में अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए अरक्षित होगी। किन्नौर में अनुसूचित जनजाति, लाहौल-स्पीति में अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। सिरमौर में महिला अन्य पिछड़ा वर्ग, बिलासपुर और शिमला में सामान्य वर्ग महिला के लिए रहेगी। कांगड़ा, मंडी, सोलन और कुल्लू जिला परिषद अध्यक्ष पद अनारक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
जिला आरक्षण
चंबा अनुसूचित जाति वर्ग
हमीरपुर अनुसूचित जाति वर्ग महिला
ऊना अनुसूचित जाति वर्ग महिला
किन्नौर अनुसूचित जनजाति
लाहौल स्पीति अनुसूचित जनजाति महिला
सिरमौर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
बिलासपुर सामान्य वर्ग महिला
शिमला सामान्य वर्ग महिला
कांगड़ा अनारक्षित
मंडी अनारक्षित
सोलन अनारक्षित
कुल्लू अनारक्षित
यहां क्लिक कर देखें रोस्टर
विज्ञापन