फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   panchayat election in himachal pradesh 2020 and shortage of ballot boxes

पंचायत चुनाव: सरकार के पास मतपेटियां ही नहीं

Sun, 15 Nov 2020 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 15 Nov 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
panchayat election in himachal pradesh 2020 and shortage of ballot boxes
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

पंचायती राज चुनाव के लिए सरकार के पास मतपेटियों की कमी हो गई है। चुनाव के लिए मतपेटियां उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न राज्यों से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। हिमाचल चुनाव आयोग ने अतिरिक्त मतपेटियों के लिए पड़ोसी राज्यों उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा से मामला उठाया है ।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के पास पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराने को आज की तारीख में उपयुक्त संख्या में मतपेटियां उपलब्ध नहीं हैं। प्रदेश में कुल 3226 पंचायतें हैं। इनके अलावा करीब चार सौ नई पंचायतों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग के अधिकारी बताते हैं कि इस कारण से  आयोग को इस बार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराने के लिए अतिरिक्त मतपेटियों की दरकार रहेगी। राज्य चुनाव आयोग पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव आगामी जनवरी से पहले चुनाव कराने की तैयारी में है। इस कारण से आयोग ने पहले ही पड़ोसी राज्यों से  मतपेटियों की व्यवस्था करने की कसरत शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में करीब डेढ़ माह पहले लिखित रूप से तीनों राज्यों से मामला उठाया था। तीनों राज्यों से हामी भरने के बाद राज्य चुनाव आयोग बताएगा कि उसे चुनाव कराने के लिए कितनी मतपेटियों की जरूरत रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed