{"_id":"5f9d7521c0cabb54b357e3b4","slug":"panchayat-election-final-voter-lists-of-2800-panchayats-to-be-published-after-november-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 नवंबर के बाद छपेंगी 2800 पंचायतों की अंतिम मतदाता सूचियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 नवंबर के बाद छपेंगी 2800 पंचायतों की अंतिम मतदाता सूचियां
Sun, 01 Nov 2020 02:14 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 01 Nov 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल की 2800 पंचायतों की अंतिम मतदाता सूचियां 5 नवंबर के बाद छपेंगी। पुनर्गठन से प्रभावित न होने वाली पंचायतों की सूची पहले चरण में छपाने का फैसला लिया गया है। इन पंचायतों की मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। आयोग के अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण में 2800 पंचायतों की मतदाता सूचियां चरणबद्ध तरीके से छापने को कह दिया गया है। इसके साथ ही आयोग ने कहा है कि इन मतदाता सूचियों को प्रकाशित करने के बाद संबंधित जिलों को सीधे भेज दें।
विज्ञापन
इसके बाद जिलों से संबंधित ब्लॉकों और पंचायतों तक इन सूचियों को पहुंचाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने मतदाता सूचियाें को प्रकाशित कराने का काम चंडीगढ़ की निजी प्रिंटिंग प्रेस को आउटसोर्स किया है। राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन कहते हैं कि पहले चरण में उन पंचायतों की वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएंगी, जो फाइनल हो चुकी हैं। वोटर लिस्ट प्रकाशित करने का काम 5 नवंबर के बाद से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन