{"_id":"61d5c50e13b077681b3bcb4f","slug":"pakistani-balloons-found-behind-anganwadi-supervisor-s-house-in-kangra-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के घर की पीछे मिले पाकिस्तानी गुब्बारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के घर की पीछे मिले पाकिस्तानी गुब्बारे
Wed, 05 Jan 2022 09:49 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Jan 2022 09:49 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी गुब्बारा मिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते गांव जीजल अधवानी में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर महिला के घर की दीवार पर पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। देहरा में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पद पर तैनात जीजल गांव की निवासी महिला बबली देवी के घर की पिछली दीवार पर पाकिस्तान के गुब्बारे मिले हैं। बबली ने बताया कि इन गुब्बारों के पर आई लव पाकिस्तान लिखा हुआ है।
विज्ञापन
जब उन्होंने यह गुब्बारे घर की दीवार पर देखे तो वह डर से सहम गईं और उन्होंने इसकी सूचना ज्वालामुखी पुलिस को दी। वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी ज्वालामुखी जीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन