{"_id":"d3e2a7de67e9b6ef1e8808a2c63e988f","slug":"painting-compitetion-at-mashobra-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री ने बनाई सबसे सुंदर पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री ने बनाई सबसे सुंदर पेंटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 01 Apr 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान कसुम्पटी ने मंगलवार को एनईएसी परियोजना के तहत जैव विविधता दिवस मनाया।
विज्ञापन
स्कूल में छात्रों को जागरूक करने के लिए चित्रकला, नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
चित्रकला के जूनियर वर्ग में सातवीं की गायत्री ने पहला, आठवीं के अमन ने दूसरा, सातवीं के रोहित चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर मेकिंग में सातवीं की अंबिका ने पहला, निकिता ने दूसरा, मैनी, ज्योत्सना ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में मुस्कान ने पहला, ज्योति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
सीनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में भारती वर्मा प्रथम, सागर दूसरे और अजय थापा तीसरे, पोस्टर मेकिंग में संजय ने पहला, कादिर ने दूसरा, समद ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
नारा लेखन में अजय, कल्पना ने मारी बाजी
नारा लेखन में अजय, कल्पना और शीतल नेगी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में हर कक्षा के दर्जनों छात्रों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य शांति चौहान ने छात्रों को जैव विविधता की जानकारी दी। इस दौरान स्कूल के इको क्लब प्रभारी सारिका आहुजा, कला अध्यापक जय प्रकाश, अंग्रेजी की प्रवक्ता आशा रानी, जीव विज्ञान प्रवक्ता शीतल चौहान आदि भी मौजूद रहे।