{"_id":"664f65e3425b71b4d40bd5c5","slug":"pahari-potatoes-in-dhalli-subji-mandi-shimla-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhalli Subji Mandi: ढली मंडी में पहाड़ी आलू की दस्तक, 20 से 25 रुपये प्रति किलो बिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhalli Subji Mandi: ढली मंडी में पहाड़ी आलू की दस्तक, 20 से 25 रुपये प्रति किलो बिका
Thu, 23 May 2024 09:21 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 23 May 2024 09:21 PM IST
सार
गुरुवार को ढली सब्जी मंडी में ठियोग क्षेत्र से 10 से 12 बोरी पहाड़ी आलू की खेप पहुंची।
विज्ञापन
ढली सब्जी मंडी में पहुंची सीजन के पहली आलू की खेप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी की ढली सब्जी मंडी में पहाड़ी आलू ने दस्तक दे दी है। शुरुआत में किसानों को 20 से 25 रुपये प्रति किलो दाम मिले। गुरुवार को ढली सब्जी मंडी में ठियोग क्षेत्र से 10 से 12 बोरी आलू की खेप पहुंची। हालांकि गत वर्ष के मुकाबले किसानों को आलू के कम दाम मिले हैं। इसकी वजह से किसान मायूस हैं।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि गत वर्ष ढली सब्जी मंडी में पहाड़ी आलू की बिक्री शुरुआत में 25 से 35 रुपये हुई थी। इस बार 20 से 25 रुपये प्रति किलो बिका। इस बार आलू की फसल अच्छी है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आवक बढ़ने के साथ अच्छे दाम मिलेंगे। वहीं आढ़तियों का कहना है कि इस बार मंडी में पहाड़ी आलू अच्छी गुणवत्ता वाला है। आने वाले दिनों में टुटू और मशोबरा से फसल पहुंचनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि सब्जी मंडी में इन दिनों फूलगोभी, मटर और बीन की खेप पहुंच रही है। अब दो दिनों से मंडी में पहाड़ी आलू की फसल पहुंचनी शुरू हो गई है। अभी आलू ठियोग क्षेत्र से ही आया है। आने वाले दिनों में अन्य क्षेत्रों से भी इसकी सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन