फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pahadi peas are in great demand in Dhali Mandi, prices exceed Rs 200.

Shimla News: ढली मंडी में पहाड़ी मटर की धूम, दाम 200 के पार

Mon, 28 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pahadi peas are in great demand in Dhali Mandi, prices exceed Rs 200.
जिले की मंडियों में शुरू हुआ मटर का सीजन, रोजाना पहुंच रही 50 से 60 बोरियां
विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद में अधिक मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की सब्जी मंडी ढली में बरसाती मटर ने धूम मचा दी है। मंडी में सोमवार को अच्छी क्वालिटी का मटर 210 रुपये प्रति किलो तक बिका। फसल के अच्छे दाम मिलने से किसान मालामाल हो रहे हैं।

मंडी के आढ़तियों के अनुसार ढली मंडी में मटर का सीजन शुरू हो चुका है। मंडी में सोमवार को मटर 100 से 210 रुपये प्रति किलो तक बिका। हालांकि सीजन अभी शुरुआती चरण में है। इसके चलते रोजाना अभी 50 से 60 बोरियां ही पहुंच रही हैं। बाहरी राज्यों में पहाड़ी मटर की मांग काफी तेज है। आढ़तियों ने बताया कि मंडी जिले के करसोग और आसपास के क्षेत्रों से मटर आना शुरू हो गया है। इसके अलावा ढली में फ्रांसबीन 40 से 70 रुपये प्रति किलो, बंदगोभी 10 से 13 रुपये प्रति किलो, पहाड़ी आलू 20 से 22 रुपये प्रति किलो और शिमला मिर्च 30 से 40 रुपये प्रति किलो तक बिकी। हालांकि सोमवार को सब्जियों की आवक कम रही। इसके कारण भी दामों में कुछ ज्यादा उछाल आया है।
विज्ञापन


आढ़तियों का कहना है कि मंडी से अभी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, गुजरात और कई अन्य बड़े शहरों में सब्जियों की सप्लाई जा रही है। मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टु वर्मा ने बताया कि किसानों को मटर के अच्छे दाम मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल सीजन शुरू हुआ है और बड़े शहरों में मांग अधिक है। ऐसे में आने वाले दिनों में दामों के मजबूत रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article