फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Padmashree Dr. Jagat Ram and Prof. Himachal Shri Award to Amar Singh Chauhan

Himachal Shri Award: पद्मश्री डॉ. जगत राम और प्रो. अमर सिंह चौहान को हिमाचलश्री सम्मान

Tue, 05 Sep 2023 06:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Sep 2023 06:58 PM IST
सार

हिमोत्कर्ष, साहित्य संस्कृति और जन कल्याण परिषद पांवटा साहिब ने शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह करवाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा और कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व निदेशक पीजीआई चंडीगढ़ पद्मश्री डॉ. जगत राम ने की। 

विज्ञापन
Padmashree Dr. Jagat Ram and Prof. Himachal Shri Award to Amar Singh Chauhan
शिक्षक दिवस पर किया सम्मानित। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमोत्कर्ष, साहित्य संस्कृति और जन कल्याण परिषद पांवटा साहिब ने शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह करवाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा और कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व निदेशक पीजीआई चंडीगढ़ पद्मश्री डॉ. जगत राम ने की। अध्यक्ष आरपी तिवारी ने कहा कि समारोह में पूर्व निदेशक पीजीआई चंडीगढ़ पद्मश्री डॉ. जगतराम और प्रो. अमर सिंह चौहान को हिमाचलश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सिरमौरश्री पुरस्कार से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अवकाश कुमार, जनसेवक राम स्वरूप चौहान नाहन, जनसेवी नसीम मोहम्मद दीदान, समाजसेवी बहादुर सिंह ठाकुर ददाहू, संजय कंवर, धीरज चोपड़ा, समाजसेवा स्वास्थ्य सेवा में नीरज गोयल, दीपिका शर्मा इंचार्ज नर्सिंग जेसी जुनेजा अस्पताल, पर्यावरण संरक्षण में कमला देवी को सम्मानित किया। वहीं, विद्या विशारद पुरस्कार से शबनम शर्मा, प्रो. नंदिनी कंवर, बीआर ठाकुर, दिनेश कुमार शर्मा, सुरेश कुमार, सुमन लता, अजय शर्मा, बलबीर सिंह चौहान, अर्चना गुप्ता को सम्मानित किया गया। डीपीआरओ प्रेम ठाकुर, तहसीलदार पांवटा ऋषभ शर्मा, कुंदन सिंह शास्त्री, जय प्रकाश चौहान, अमर सिंह चौहान, हीरा सिंह ठाकुर, जीवन जोशी इस मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed