फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Padmashree Ajay Thakur raised questions on the selection of the Kabaddi team, the federation was accused of rigging

Himachal: कबड्डी टीम के चयन पर पद्मश्री अजय ठाकुर ने उठाए सवाल, फेडरेशन पर धांधली के आरोप

Thu, 14 Jul 2022 08:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़/बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़/बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Jul 2022 08:59 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पद्मश्री अजय ठाकुर ने कबड्डी फेडरेशन पर गंभीर आरोप जड़े हैं। उन्होंने कहा कि कबड्डी की सीनियर टीम में धांधली कर खिलाड़ियों को रखा गया है। 

विज्ञापन
Padmashree Ajay Thakur raised questions on the selection of the Kabaddi team, the federation was accused of rigging
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पद्मश्री अजय ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पद्मश्री अजय ठाकुर ने कबड्डी फेडरेशन पर गंभीर आरोप जड़े हैं। उन्होंने कहा कि कबड्डी की सीनियर टीम में धांधली कर खिलाड़ियों को रखा गया है। अगर दोबारा ट्रायल नहीं होते हैं तो वह हिमाचल की टीम का हिस्सा नहीं बनेंगे। सोशल मीडिया पर डाले इस वीडियो से कबड्डी फेडरेशन पर भी सवाल उठने लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि फेडरेशन जब सीनियर स्टेट प्रतियोगिता करवाने का मादा नहीं रख सकती है, तो इसे किस लिहाज से बनाया गया है। आज फेडरेशन के पदाधिकारी मेडल न आने की बात करते हैं लेकिन वह उनसे पूछना चाहते हैं कि जब कैंप नहीं लगता हैस तो मैडल कैसे आएंगे।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कभी कबड्डी खेली ही नहीं, उन्हें फेडरेशन का पदाधिकारी चुना गया है। उन्हें यह पता नहीं है कि जब तक टीम का कंबिनेशन नहीं होता है, तब तक कोई भी टीम जीत नहीं सकती है। कहा कि 21 जुलाई को सीनियर टीम की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता होनी है और 12 जुलाई को टीम की घोषणा होती है। ऐसे में कहां से खिलाड़ी तैयारी कर पाएंगे। दूसरे राज्यों में दो-दो माह से कैंप लगे हुए है। जिसमें खिलाड़ियों को कोचिंग दी जा रही है।  उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी मे शिवरात्रि के दौरान पुलिस ने प्रतियोगिता करवाई, लेकिन फेडरेशन ने टीमों से 5,000 की पर्ची काटी। 
विज्ञापन


जब पूरा हिमाचल टीम पर सवाल खड़े कर रहा है तो फेडरेशन को ट्रायल लेने चाहिए। वीडियोग्राफी होनी चाहिए, जिससे खिलाड़ियों को अपनी कमी का पता चले। अगर फेडरेशन के पास पैसा नहीं है तो वह अपनी जेब से देने को तैयार हैं। ट्रायल में जो अच्छा करेगा, उसे टीम  में लिया जाए। उधर, फेडरेशन के अध्यक्ष राज कुमार भ्रामटा ने कहा कि सभी खिलाड़ियों का मेरिट के आधार पर टीम में चयन किया गया है। अगर अजय ठाकुर को इस चयन पर नाराजगी थी, तो वह एसोसिएशन से बात करते। एक पद्मश्री अवार्ड प्राप्त करने वाले अतंरराष्ट्रीय खिलाड़ी को इस तरह सोशल मीडिया पर बयानबाजी करना शोभा नहीं देता। वह इन सभी आरोपों का जवाब शुक्रवार को शिमला में देंगे। अजय ठाकुर ने पिटाई करने की भी धमकी दी है, जिसकी शिकायत फेडरेशन ने पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू से की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed