फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Padma Shri award posthumously to Late Baba Iqbal Singh

सिरमौर: स्वर्गीय बाबा इकबाल सिंह को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान

Mon, 28 Mar 2022 08:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Mar 2022 08:14 PM IST
सार

 शिरोमणि पंथ रतन स्वर्गीय बाबा इकबाल सिंह को मरणोपरांत पद्मश्री से नवाजा गया है। सोमवार को दिल्ली में हुए समारोह के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह सम्मान कलगीधर ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. देवेंद्र सिंह को भेंट किया। 

विज्ञापन
Padma Shri award posthumously to Late Baba Iqbal Singh
बाबा इकबाल सिंह को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान - फोटो : संवाद

विस्तार

 शिरोमणि पंथ रतन स्वर्गीय बाबा इकबाल सिंह को मरणोपरांत पद्मश्री से नवाजा गया है। सोमवार को दिल्ली में हुए समारोह के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह सम्मान कलगीधर ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. देवेंद्र सिंह को भेंट किया। डॉ. देवेंद्र सिंह ने सफेद कुर्ता, पायजामा और सफेद पगड़ी थी। उन्होंने काले रंग का पटका पहनकर बाबा इकबाल सिंह का समाजसेवा के लिए पद्मश्री सम्मान राष्ट्रपति के हाथों से लिया। उनके साथ ट्रस्ट के अन्य सदस्य जसबीर सिंह और अमनदीप सिंह भी थे। 

विज्ञापन


स्वर्गीय बाबा इकबाल सिंह ने वर्ष 1986 में हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग से निदेशक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद बडू साहिब में मात्र चार बच्चों को लेकर अकाल अकादमी शुरू की थी। आज हिमाचल के अलावा कलगीधर ट्रस्ट की 129 अकाल अकादमियां, दो विश्वविद्यालय, दो नशा मुक्ति केंद्र, बेसहारा महिलाओं के लिए प्रशिक्षण संस्थान और अस्पताल संचालित किए जा रहे हैं। ट्रस्ट करीब 70 हजार बच्चों को गुणवत्ता व संस्कार सहित आधुनिक शिक्षा दे रहा है। ट्रस्ट ने अब तक हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है।
विज्ञापन


हजारों युवाओं को नशे की चपेट से बचाने का कार्य किया है। स्व. बाबा इकबाल सिंह अंतिम समय तक समाजसेवा में लगे रहे। उनके उत्तराधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि उनके पदचिह्नों पर चलकर पंथ व समाज की सेवा करने का वह प्रयास करते रहेंगे। बाबा इकबाल सिंह का अधिकतर समय हिमाचल के बडू साहिब में ही गुजरा। पद्मश्री की घोषणा के तीन दिन बाद ही 29 जनवरी को बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। निधन के बाद डॉ. देवेंद्र सिंह को सर्वसम्मति से कलगीधर ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया, जिन्होंने उत्तराधिकारी के तौर पर बाबा इकबाल सिंह का पद्मश्री सम्मान प्राप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed