फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Padma Shri Ajay Thakur Kabaddi should not stop in Sai, upgrade should be done in excellence

Bilaspur News: अजय बोले-साई में बंद न हो कबड्डी, एक्सीलेंसी में किया जाए अपग्रेड

Tue, 11 Apr 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Apr 2023 05:00 AM IST
सार

 डीएसपी अजय ठाकुर मांग उठाई कि साई ट्रेनिंग सेंटर से कबड्डी शिफ्ट करने के बजाए इसे एक्सीलेंसी में अपग्रेड किया जाए। 1987 में इस सेंटर के शुरू होने के बाद से कबड्डी खेल में प्रदेश के खिलाड़ी नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Padma Shri Ajay Thakur Kabaddi should not stop in Sai, upgrade should be done in excellence
पद्मश्री अजय ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान और पद्मश्री अजय ठाकुर ने बिलासपुर स्थित साई ट्रेनिंग सेंटर में कबड्डी का प्रशिक्षण बंद करने की चल रही प्रक्रिया का विरोध किया है। डीएसपी अजय ठाकुर मांग उठाई कि साई ट्रेनिंग सेंटर से कबड्डी शिफ्ट करने के बजाए इसे एक्सीलेंसी में अपग्रेड किया जाए। 1987 में इस सेंटर के शुरू होने के बाद से कबड्डी खेल में प्रदेश के खिलाड़ी नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं। उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्य खेल मंत्री विक्रमादित्य से मामले में हस्तक्षेप करने की भी मांग की है।

विज्ञापन


अजय ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में 1987 में साई ट्रेनिंग सेंटर खोला गया। तब से इसमें कबड्डी का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रदेश के सैकड़ों खिलाडिय़ों ने कई मुकाम हासिल किए हैं। उन्होंने ने भी कई साल इस सेंटर में प्रशिक्षण लिया। यहां से खेल की बारीकियां सीखीं। आज भी इस सेंटर के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल प्राप्त कर रहे हैं और प्रो कबड्डी जैसी लीग खेल रहे हैं।
विज्ञापन


यदि इस सेंटर में कबड्डी का प्रशिक्षण बंद किया जाता है तो प्रदेश के युवाओं को इसका भारी नुकसान होगा, साथ ही कबड्डी खेल में प्रदेश अन्य राज्यों के मुकाबले पीछे चला जाएगा। कबड्डी को प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए इस सेंटर में प्रशिक्षण देना जारी रखना होगा। उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्य खेल मंत्री विक्रमादित्य से अपील की इस सेंटर में कबड्डी को जारी रखने उचित कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed