फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   oxigen plants setup in mandi zonal hospital

जोनल अस्पताल में हर बेड तक पहुंच रही ऑक्सीजन

Mon, 28 Mar 2022 03:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 03:24 PM IST
विज्ञापन
oxigen plants setup in mandi zonal hospital
मंडी। कोरोना काल के दौरान जोनल अस्पताल मंडी में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा हुआ है। अस्पताल में एक हजार लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन तैयार करने वाला आधुनिक प्लांट स्थापित किया गया है। वर्तमान में जरूरत के हिसाब से 200 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन तैयार की जा रहा है।
विज्ञापन

प्लांट से जोनल अस्पताल में 200 से अधिक बेड तक आक्सीजन की सुविधा पाइपलाइन के जरिए पहुंची है। इससे पहले बेड तक ऑक्सीजन के सिलिंडर पहुंचाने पड़ते थे। आपातकाल में कई दफा रोगियों तक आक्सीजन पहुंचाना मुश्किलों भरा था।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट से लगभग सभी बेड (बिस्तरों) को जोड़ा जा रहा है। अब मात्र 90 बिस्तर ही शेष बचे हैं। मेडिकल वार्ड (महिला और पुरुष), सर्जिकल, ऑर्थो, डायलिसिस, शिशु वार्ड के बिस्तर ऑक्सीजन पाइपलाइन से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड के दौर में अस्पताल में 10 वेंटिलेटर भी स्थापित किए गए हैं। ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू में ये वेंटिलेटर लगे हैं जो आपातकाल में रोगियों के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं।

...
अस्पताल में कोरोना के दौरान कई अहम सुविधाएं स्थापित की गई हैं। सबसे बड़ी सुविधा ऑक्सीजन प्लांट है। सभी वार्डों के बिस्तरों तक ऑक्सीजन पहुंच रही है। करीब 210 बिस्तर तक यह ऑक्सीजन पहुंचाई जा चुकी है। जल्द ही सभी बिस्तरों तक यह ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी।
-डॉ. देवेंद्र शर्मा, सीएमओ मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed