{"_id":"5bb20ece867a557f5d4c495e","slug":"overspeed-truck-crushed-home-guard-in-kangra-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाके पर तैनात होमगार्ड को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाके पर तैनात होमगार्ड को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडवाल (कांगड़ा)
Updated Mon, 01 Oct 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाके पर तैनात एक होमगार्ड कर्मचारी को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा राजस्व विभाग के टोल बैरियर भदरोआ में रविवार रात को पेश आया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार रात को आबकारी विभाग के भदरोआ टोल बैरियर पर होमगार्ड जवान बैसाखी राम (52) पुत्र बिसना राम गांव गईं लगोड़ रात्रि ड्यूटी पर तैनात था। रात लगभग 10 बजे पठानकोट से मुकेरियां की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने होमगार्ड कर्मचारी को कुचल दिया।
विज्ञापन
इस कारण होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने घटना के बाद ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।