फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Overcoming corona fear teenagers thronged to got vaccinated in Solan

स्वास्थ्य अभियान : डर से निकल कोरोना से बचाव का टीका लगवा रहे किशोर

Mon, 28 Mar 2022 07:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Overcoming corona fear teenagers thronged to got vaccinated in Solan
सोलन के सेंट ल्यूक्स स्कूल में टीका लगवाने के बाद एक दूसरे का हाल पूछते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : SOLAN
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण का एक सप्ताह पूरा हो गया है। अभी भी बच्चे टीका लगवाने से डर रहे हैं। हालांकि डर से जीतकर कोरोना से बचाव के लिए किशोर टीका लगवाने में पीछे नहीं हैं। बच्चों के मन में भ्रांति अभी भी है कि सूई से तेज दर्द होता है।
इसे लेकर बच्चे इधर-उधर छुपते तो जरूर हैं लेकिन कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने सेंटर पर पहुंच भी रहे हैं। अब तक जिले में 11331 बच्चों को वैक्सीन दी जा चुकी हैं। हालांकि, जिले में 12 से 15 आयु वर्ग के 30 हजार बच्चों को कोविड टीकाकरण लगाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने रखा है। इस सप्ताह में 9493 बच्चों का टीकाकरण जिला स्वास्थ्य विभाग ने किया हैं। पहले दिन यानी 16 मार्च को 160 बच्चों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के साथ अध्यापकों को अधिक माथापच्ची करनी पड़ रही है। आयु कम होने से बच्चे काफी घबरा भी रहे हैं लेकिन टीकाकरण के दिन सबसे पहले अग्रिम पंक्ति में बैठकर अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में ही टीका लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को टीकाकरण से एक दिन पहले समझाने के बाद ही बच्चे कोविड टीकाकरण के लिए आ रहे हैं। स्कूलों में टीकाकरण के दिन भी पहले बच्चों को अध्यापक वैक्सीन और टीकाकरण के बारे में बता रहेे हैं। इसके बाद बच्चों से डर और अन्य सवाल पूछकर उनकी दुविधाएं दूर की जा रही हैं। स्कूलों में बच्चों को कोविड टीकाकरण के लिए अच्छा महौल तैयार किया जा रहा है।
टीकाकरण में अध्यापक निभा रहे अहम रोल
जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों में जाकर बच्चों को कोविड टीके की पहली डोज दे रही है। वैक्सीनेशन में अध्यापकों का भी अधिक योगदान है। स्वास्थ्य विभाग स्कूलों में एक दिन पूर्व सूचना दे रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने 15 मार्च को ही स्कूलों से 12 से 15 आयु वर्ग के बच्चों का डाटा मंगवाया जा चुका है। इसी डाटा के अनुसार बच्चों का टीकाकरण हो रहा है।
लाइव रिपोर्ट :
स्थान-सेंट ल्यूक्स स्कूल सोलन। समय 09:55 बजे। स्कूल में टीकाकरण को लेकर तैयारियां हैं। स्कूल में अभी कक्षाएं जारी हैं। स्कूल का एक अध्यापक टीकाकरण केंद्र की जांच करता है। स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की टीम दस्तक देती है और अध्यापक उन्हें टीकाकरण केंद्र में ले जाते हैं। 10 बजे स्कूल में घंटी बजाई गई और बच्चे अलग-अलग कक्षाओं में जाने लगे। इसी दौरान 12 से 18 आयु वर्ग के बच्चे अध्यापक के साथ टीकाकरण केंद्र को आते हैं। स्कूल में अब अभिभावक भी आ रहे हैं। 10:05 पर स्कूल में टीकाकरण केंद्र में पहले 20 बच्चों का पंजीकरण किया जाना शुरू हुआ। 10:10 तक 10 बच्चों का पंजीकरण कर बच्चों को डर और अन्य के बारे में पूछा गया। अध्यापक को देखकर बच्चों ने डर न होने की बात कई और पहले बच्चे को टीका लगाने के लिए भेजा गया। 10:12 पर तो बच्चा मायूस सा होकर टीकाकरण कक्ष में गया लेकिन 10:15 पर बच्चा एक अलग सी मुस्कान लेकर बाहर आया। टीका लगाने के बाद अध्यापकों ने हाल जाना और आधा घंट स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहा।
बच्चों का बढ़ाया जा रहा हौसला
सेंट ल्यूक्स के टीजीटी अध्यापक ने कहा कि विद्यार्थियों में वैक्सीन को लेकर डर का माहौल दूर करने के लिए हौसला बढ़ाया जा रहा है। बच्चों को अभी स्कूल के अलावा स्थापित अन्य टीकाकरण केंद्रों की जानकारी नहीं है। विद्यार्थियों की वैक्सीनेशन को लेकर स्कूल में पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
टीका लगाने के बाद लगा अच्छा
सेंट ल्यूक्स में नौवीं कक्षा के छात्र अर्पित ने कहा कि शुरू में कोविड वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा था। इससे डर का माहौल था। शनिवार को वैक्सीन लगाने के बाद अच्छा अनुभव कर रहा हूं।
टीके लगने से पहले घबराई आयुषी
सेंट ल्यूक्स की छात्रा आयूषी ने कहा कि वैक्सीन से एक दिन पहले टीका लगाने को लेकर घबराहट हो रही थी। माता-पिता व अध्यापकों ने वैक्सीन के लिए प्रोत्साहित किया। अब अच्छा लग रहा है।
घर में कोविड वैक्सीन के बारे में समझाया
अभिभावक दिव्या ने कहा कि बेटे रेहान को वैक्सीन लगने के बाद पूरा परिवार वैक्सीनेशन करवा चुका है। बच्चों को वैक्सीन के प्रति जागरूक कर रहे हैं। बेटे में टीका लगवाने का उत्साह था।

घर में टीकाकरण को लेकर पूछे कई सवाल
अभिभावक कनिका ने कहा कि बेटे समर्थ वैक्सीन को लेकर घर पर भी कई सवाल पूछ रहा था। बेटे के मन में थोड़ा डर था लेकिन अध्यापकों ने स्कूल में बच्चों का मनोबल बढ़ाया। टीका लगने के बाद बेटा काफी खुश नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed