फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   overcharging in tourism parking at shimla

ये है टूरिज्म पार्किंग में लूट-खसोट का नया तरीका

Sat, 02 Aug 2014 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 02 Aug 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
overcharging in tourism parking at shimla

शिमला के होटल होली डे के सामने टूरिज्म की पार्किंग में सैलानियों से खुली लूट हो रही है। सैलानियों से छह घंटे गाड़ी पार्क करने के 200 रुपये वसूले जा रहे हैं। सैलानी टूरिज्म अफसरों से शिकायत कर रहे हैं तो पार्किंग संचालक पर कार्रवाई करने की बजाय टाल मटोल कर रहे हैं।

विज्ञापन


वीरवार को यहां सैलानियों की गाड़ियों से जमकर ओवरचार्जिंग की गई। ग्वालियर से शिमला घूमने आए एक परिवार ने जब होटल होली डे होम के प्रबंधक के मोबाइल पर ओवर चार्जिंग की शिकायत की तो उन्हें जवाब मिला कि यह टूरिज्म की पार्किंग ही नहीं है।
विज्ञापन


इस बारे में जब मीडिया ने संबंधित अफसर से बात करनी चाही तो उन्होंने माना कि एक शिकायत आई थी लेकिन वह किसी प्राइवेट पार्किंग की बात कह रहे थे। जब अफसर से कहा गया कि टूरिज्म की ही पार्किंग में गाड़ी खड़ी है तो जांच की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस काम की ऐसी कार्रवाई?


जांच के नाम पर तुरंत टूरिज्म ने पार्किंग संचालक को सचेत कर दिया और उसके फोन मीडिया कार्यालय में घनघनाने लगे। छानबीन के लिए जिस कर्मचारी को भेजा गया, उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि गाड़ी दो दिन के लिए लगी थी।


मौके पर गए कर्मचारी ने सैलानियों के बयान लेना भी जरूरी नहीं समझा। इस गोरखधंधे को रोक पाने में टूरिज्म महकमा क्यों हिचक रहा है, यह बड़ा सवाल है। उधर, इस बारे में होटल होली डे होम के प्रबंधक विजय शर्मा ने कहा कि मौके पर कर्मचारी भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed