फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Overcharging for sanitizer in Shimla SDM Seize Stock of Chemist

महंगी दरों पर बेचा सैनिटाइजर, एसडीएम ने केमिस्ट का स्टॉक किया सीज

Thu, 30 Apr 2020 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 30 Apr 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
Overcharging for sanitizer in Shimla SDM Seize Stock of Chemist
- फोटो : अमर उजाला

महंगी दरों पर सैनिटाइजर बेचने वाले बालूगंज के एक केमिस्ट को एसडीएम शिमला शहरी नीरज चांदला ने वीरवार को पकड़ा। एसडीएम ने ड्रग इंस्पेक्टर सोनम नेगी और खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर ग्रेड वन सुनील मेहता के साथ दुकान पर छापा मारा। इससे पहले एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर दुकान में सैनिटाइजर खरीदने के लिए भेजा। दुकानदार ने व्यक्ति को महंगी दरों पर सैनिटाइजर बेचा।

विज्ञापन


इसके बाद एसडीएम की अगुवाई में पूरी टीम ने केमिस्ट शॉप पर दबिश दी और दुकान पर रखा सैनिटाइजर का स्टॉक खंगाला। एसडीएम शिमला शहरी नीरज चांदला ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि बालूगंज की केमिस्ट शॉप पर सैनिटाइजर निर्धारित रेट के मुकाबले महंगी दरों पर बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 21 मार्च को कोविड-19 फैलने के बाद सरकार ने सैनिटाइजर को अनिवार्य वस्तु घोषित कर इसके रेट फिक्स किए हैं। इसके तहत 100 एमएल सैनिटाइजर 50 रुपये और 200 एमएल सैनिटाइजर 100 रुपये में बेचा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके बालूगंज में केमिस्ट शॉप पर सैनिटाइजर प्रिंट रेट पर बेचकर दुकानदार मनमानी कर रहा था। दुकानदार का सैनिटाइजर का पूरा स्टॉक सीज कर दिया है और अब जितने सैनिटाइजर मनमाने दाम पर बेचे गए हैं उसका आंकलन करने के बाद पेनल्टी लगाई जाएगी। हालांकि दुकानदार का तर्क था कि उसे सरकार के आदेशों की जानकारी नहीं थी, इसलिए वह प्रिंट रेट पर ही सैनिटाइजर बेच रहा था।


एसडीएम शिमला शहरी नीरज चांदला ने शहर के लोगों से आग्रह किया है कि वह जागरूकता दिखाते हुए दुकानों से सरकार की ओर से निर्धारित दामों पर ही सैनिटाइजर और मास्क खरीदें। कोई दुकानदार ओवर चार्जिंग करता है तो इसकी शिकायत जिला प्रशासन को करें ताकि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed