{"_id":"6a75eca76b5c11e47003a16b","slug":"outsourced-worker-in-igmc-14-demonstration-24-strike-shimla-news-c-19-sml1002-766335-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईजीएमसी में आउटसोर्स वर्कर \n14 को प्रदर्शन, 24 को हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईजीएमसी में आउटसोर्स वर्कर 14 को प्रदर्शन, 24 को हड़ताल
विज्ञापन
कर्मचारियों की आमसभा लिया गया फैसला
न्यूनतम वेतन का पूरा भुगतान, ईपीएफ का लाभ देने का आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में सीटू संबंधित आउटसोर्स वर्कर्स यूनियन ने अस्पताल प्रबंधन और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की रणनीति तैयार कर ली है। वर्कर 14 अगस्त को प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 24 अगस्त को यूनियन ने हड़ताल का एलान किया है।
आईजीएमसी में आउटसोर्स वर्करों की आमसभा आयोजित की गई। बैठक में वर्करों से जुड़ी विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि आईजीएमसी में सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारियों को उनके श्रम के अनुरूप अधिकार और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। यूनियन ने मांग की कि कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन का पूरा भुगतान, ईपीएफ, ईएसआई, बोनस, एरियर, छुट्टियां और वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए। कर्मचारियों को दो वर्दियां, सिलाई भत्ता, चेंजिंग रूम सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। आमसभा में मांग की गई कि श्रेणीवार कर्मचारियों को निर्धारित वेतन और सभी वैधानिक लाभ दिए जाएं। साथ ही ठेका और आउटसोर्स व्यवस्था के नाम पर कर्मचारियों के अधिकारों का शोषण बंद किया जाए। इस मौके पर अमित कुमार, बालक राम, विवेक कश्यप, रंजीव कुठियाला, सीताराम, निशा, उमा समेत अन्य वर्कर यूनियन सदस्य मौजूद रहे।