फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   outsourced recruitment in hpu SFI furious against

Shimla News: एचपीयू में आउटसोर्स भर्तियों के खिलाफ एसएफआई उग्र

Tue, 08 Aug 2023 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
outsourced recruitment in hpu
SFI furious against
विवि परिसर में किया प्रदर्शन, स्थायी भर्तियां करने, छात्रावास आवंटन जल्द करने की उठाई मांग
विज्ञापन

पीएचडी में दिए गलत प्रवेश की जांच करवाने का आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में तीन सालों से विज्ञापित गैर शिक्षक कर्मचारियों की भर्ती न करने और उसकी जगह आउटसोर्स आधार पर पद भरने का एसएफआई ने कड़ा विरोध किया है।

एसएफआई ने मंगलवार को इस मुद्दे को लेकर विवि परिसर में प्रदर्शन भी किया। इस दौरान स्थायी भर्तियां करने और रिक्त पद भरने तथा छात्रावासों की आवंटन प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की। इकाई अध्यक्ष हरीश और सचिव सुरजीत की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने आउटसोर्स भर्तियों को लेकर विवि प्रशासन को घेरा। छात्र नेताओं ने कहा कि पूर्व कुलपति के कार्यकाल में आउटसोर्स की जगह विवि ने स्थायी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी और इसके लिए हजारों युवाओं ने दो-दो हजार रुपये की फीस देकर आवेदन कर रखे हैं। इकाई अध्यक्ष हरीश और सचिव सुरजीत ने विवि प्रशासन से जल्द नए सत्र को शुरू करने, छात्रों के अटके और लंबित परीक्षा परिणाम घोषित करने, पीजी विद्यार्थियों को छात्रावास आवंटित करने, नए हॉस्टल का निर्माण करने, पुराने छात्रावासों की मरम्मत करने की मांगों को प्रमुखता से उठाया। सचिवालय सदस्य छोटू ने कहा कि वर्ष 2020 में कोरोना के कारण सत्र लेट हुआ था, आज तीन साल बीत जाने पर भी विवि नया सत्र समय से शुरू नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

विवि के छात्रों के परिणाम समय से घोषित नहीं हो रहे। ईआरपी सिस्टम की खामियों को दूर करने में प्रशासन नाकाम रहा है। हरीश ठाकुर ने आरोप लगाया कि विवि में भाईभतीजावाद कर आउटसोर्स पर सैकड़ों कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही हैं। यह प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा है। इनसे स्थायी रोजगार के अवसर छीने जा रहे हैं। वर्ष 2020 के बाद नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्तियों के लिए तीन बार नोटिफिकेशन निकाली लेकिन फीस वसूलने के बावजूद विवि भर्ती करने में नाकाम रहा है। उन्होंने इन अनियमितताओं की जांच के लिए कमेटी गठित करने की मांग की। चेताया कि यदि यह मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन उग्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article