फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   otor Mechanic repaired historic Ghanta ghar clock in mandi in himachal pradesh

मोटर मैकेनिक ने ठीक की ऐतिहासिक घड़ी, पिछली बार नप ने खर्च किए थे लाखों

Sat, 18 Jan 2020 05:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Jan 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
otor Mechanic repaired historic Ghanta ghar clock in mandi in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

छोटी काशी मंडी के संकन गार्डन में ऐतिहासिक घंटाघर की घड़ी को मंडी के मोटर मेकेनिक ने ठीक कर दिया। पहले इसे ठीक करने के लिए कोलकाता से इंजीनियर बुलाना पड़ता था। इसके लिए लाखों की राशि चुकानी पड़ती थी। ब्राधीवीर के कार मेकेनिक सनी ने वर्षों से बंद पड़ी इस घड़ी को ठीक कर दिया है।

विज्ञापन


सनी करीब 32 सालों से कार मेकेनिक का कार्य कर रहे हैं। इससे पहले घड़ियों का काम भी कर चुके हैं। वह चाहते थे कि मंडी शहर के ऐतिहासिक घंटाघर को ठीक करने में योगदान दें। उनकी इस ख्वाहिश पर नगर परिषद ने मौका दिया। घड़ी ठीक करने से पहले सनी ने ऐतिहासिक घंटाघर में लगी घड़ी का मेकेनिज्म का अध्ययन किया और काम शुरू किया। उसके बाद घड़ी ठीक की।
विज्ञापन


सनी ने बताया कि उन्हें घंटाघर को ठीक कर आनंद महसूस हो रहा है। घंटाघर में जो भी छोटी-मोटी कमी रही होगी, उसे भी जल्द दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने भविष्य में भी घंटाघर के लिए इसी तरह सेवाएं देने की बात कही है। उधर, ईओ बीआर नेगी ने कहा कि घड़ी दुरुस्त हो गई है। यह घड़ी काफी पुरानी है। इसके बदलने पर भी विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है घंटाघर का इतिहास

otor Mechanic repaired historic Ghanta ghar clock in mandi in himachal pradesh

28 फरवरी, 1939 को मंडी रियासत के तत्कालीन राजा जोगेंद्रसेन की मौजूदगी में स्टेटस फोर्सज मिलिट्री एडवाइजर इन चीफ सर ऑर्थर एम मिल्ज ने घंटाघर का शुभारंभ किया था। जहां घंटाघर का निर्माण किया है, इस स्थल का इतिहास 300 वर्ष से अधिक पुराना है।

यह स्थल आज भी मंडी और भंगाल रिसायत के बीच की आपसी दुश्मनी की कहानी की याद को ताजा करवाता है। 17वीं शताब्दी के राजा सिद्ध सेन से इसका संबंध है तो इस स्थान को पूर्व में सिद्ध सर के नाम से भी जाना जाता था।

मंडी का लैंडमार्क है घंटाघर
ऐतिहासिक घंटाघर मंडी शहर का लैंड मार्क है। इसी से देश-विदेश में मंडी शहर की पहचान होती है। यह घंटाघर मंडी शहर के बीचोंबीच बनी इंदिरा मार्केट में स्थित है। लंबे समय से घड़ियां बंद होने के कारण लोग मायूस थे, लेकिन उनकी मायूसी दूर हो गई है। वर्तमान में इंदिरा मार्केट के बीच में स्थित घंटाघर को पूर्व में संकन गार्डन के नाम से भी जाना जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed