{"_id":"136d511ad2527df63e054edfac824548","slug":"orop-ex-army-solider-will-participate-in-modi-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने दिया तोहफा, अब रैली में जाएंगे पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ने दिया तोहफा, अब रैली में जाएंगे पूर्व सैनिक
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 07 Sep 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली 11 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर - 25 में सुबह 10 बजे होनी तय हुई है। इस रैली में हिमाचल के हजारों पूर्व सैनिक जा सकते हैं। विशेषकर पंजाब और चंडीगढ़ से लगते हुए विधानसभा क्षेत्रों से क्रमश: ऊना, नालागढ़, बद्दी, नाहन, कुटलैहड़ से पांच-पांच हजार कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेंगे।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त पूरे प्रदेश से भारी संख्या में कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री रणधीर शर्मा ने कहा कि ‘वन रैंक, वन पेंशन’ से सबसे ज्यादा लाभान्वित हिमाचल के पूर्व सैनिक हुए हैं। 42 वर्षों के बाद पूर्व सैनिकों को नरेंद्र मोदी ने जो तोहफा दिया है, उसका आभार जताने के लिए प्रदेश से हजारों की संख्या में पूर्व सैनिक चंडीगढ़ पहुंचेंगे।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ इसके लिए विशेष तैयारियां कर रहा है। भाजपा महामंत्री रणधीर शर्मा ने कहा कि इस रैली के बाद हिमाचल भाजपा के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक दोपहर 2.30 बजे पंजाब भाजपा कार्यालय चंडीगढ़ में होगी। इस बैठक के लिए भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी सांसद, सभी विधायक और संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष इस बैठक के लिए आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन