फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   original forms of nature are destroying due to use of pesticides: Governor

कीटनाशकों के अंधाधुंध इस्तेमाल से प्रकृति के मूल स्वरूप हो रहे नष्ट: राज्यपाल

Sat, 13 Jul 2019 06:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Jul 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
original forms of nature are destroying due to use of pesticides: Governor
solan - फोटो : अमर उजाला

विश्व भर में रसायनों और कीटनाशकों के अंधाधुंध इस्तेमाल से प्रकृति के मूल स्वरूप नष्ट हो रहे हैं। इससे आज विश्व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से ग्रस्त है। कभी अकाल तो कभी अति वर्षा की घटनाएं आम होने लगी हैं।

विज्ञापन


यह बात राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सोलन के कठनी में 25वें वार्षिक योग साधना शिविर के शुभारंभ समारोह में कही। उन्होंने कहा आहार की शुद्धि के लिए आवश्यक है कि पूरे विश्व में कृषि व्यवस्था प्राकृतिक तौर पर हो।
विज्ञापन


मनुष्य के सर्वांगीण विकास का एकमात्र विकल्प प्राकृतिक खेती ही बचा है। जीवन में उच्च लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि मनुष्य का आहार, विचार, विहार और लक्ष्य शुद्ध हो तभी मनुष्य इन सभी लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यम और नियम के पालन से व्यक्ति क्रमिक विकास कर जीवन की ऊंचाइयां प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर उन्होंने योग के प्रसार के लिए 2 लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की। 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि जीवन और आचरण में सरल होना ही योग है। सरल व्यक्ति जीवनत में आसानी से उच्च लक्ष्य तक पहुंच सकता है। स्वामी योगतीर्थ ने कहा कि मन के रूपांतरण तथा अंत: करण के बदलाव के लिए योग आवश्यक है।

बचपन से ही बच्चे को योग के संबंध में जानकारी दी जानी चाहिए। डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विवि के कुलपति डॉ. परविंदर कौशल, शूलिनी विवि के कुलपति प्रो. पीके खोसला, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, एसडीएम रोहित राठौर आदि मौजूद रहे।

परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने राज्यपाल से की मुलाकात

वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से राजभवन में मुलाकात कर प्रदेश के वन एवं परिवहन विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान राज्यपाल ने वनों के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए जोर दिया।

राज्यपाल ने प्रदेश के वृक्षारोपण और सड़क सुरक्षा अभियान के लिए अपना भरपूर सहयोग देने की बात भी कही। मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने गत दिनों हुए सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त की जिस पर परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पिछली कैबिनेट बैठक में सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए परिवहन निदेशालय के भीतर रोड सेफ्टी लीड एजेंसी के गठन की मंजूरी दी है।

यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतिदिन 100 के करीब अतिरिक्त बसों की सेवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पांच दिन वृक्षारोपण अभियान चलेगा। प्रदेश वन विभाग के प्रमुख डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि वृक्षारोपण के दौरान पचास प्रतिशत फलदार पौधे रोपे जाएंगे और किसानों को निजी भूमि पर रोपित करने के लिए चंदन के पौधे दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed