फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Organizing sports activities during tourism week

Shimla News: पर्यटन सप्ताह में खेल गतिविधियों का आयोजन

Sat, 26 Sep 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Organizing sports activities during tourism week
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (आईटीएचएम) में विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताहभर चले पर्यटन सप्ताह का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक, शैक्षणिक, रचनात्मक और खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें एआई जनरेटेड वीडियो प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ की शिवानी कपूर ने पहला स्थान हासिल किया। पर्यटन सप्ताह के पहले दिन आयोजित स्पॉटलाइट–ओपन माइक में विद्यार्थियों ने संगीत, कविता और कहानी जैसी रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं। प्रोफेसर चंदर मोहन परशीरा मुख्य अतिथि रहे। दूसरे दिन क्विज, पेंटिंग और मॉडल मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनका शुभारंभ प्रोफेसर आरएल जिंटा ने किया। टूरिज्म प्रीमियर लीग (टीपीएल) के तहत क्रिकेट, रस्साकशी, शतरंज और कैरम खेलों का आयोजन किया गया। पर्यटन सप्ताह के अंतिम दिन आयोजित समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टडीज प्रोफेसर बीके शिवराम मुख्य अतिथि रहे। सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के निदेशक प्रोफेसर प्रदीप कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article