Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Order to repay Rs 9.21 lakh, along with interest, to the businessman

Shimla News: कारोबारी को 9.21 लाख रुपये ब्याज समेत लौटाने के आदेश

Thu, 19 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Order to repay Rs 9.21 lakh, along with interest, to the businessman
पेपर प्लेट बनाने के लिए लिया था ऋण
विज्ञापन

बकाया राशि पर 10.20 फीसदी ब्याज भी देना होगा

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पेपर प्लेट निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए बैंक से कर्ज लेने के बाद राशि वापस न करने वाले व्यक्ति को अदालत ने बकाया रकम ब्याज समेत चुकाने के आदेश दिए हैं।
वरिष्ठ सिविल जज कोर्ट नंबर एक शिमला की न्यायाधीश प्रतिभा नेगी की अदालत ने इंडियन बैंक के पक्ष में फैसला सुनाते हुए प्रतिवादी को 9,21,328 रुपये की बकाया राशि अदा करने का आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि प्रतिवादी को यह राशि मुकदमा दायर करने की तिथि से लेकर पूरी वसूली होने तक 10.20 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ चुकानी होगी। बैंक की ओर से अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में वसूली का दावा दायर किया था।
विज्ञापन

मामले के अनुसार शिमला निवासी अविनेश नेगी ने 17 मार्च 2020 को पेपर प्लेट निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए बैंक से 20 मार्च 2020 को 5,48,200 रुपये का टर्म लोन और 3,80,000 रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट 10.20 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर मंजूर करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिवादी ने 2 सितंबर 2021 को अपने ऋण खाते में बकाया राशि की पुष्टि भी की थी लेकिन इसके बाद ऋण की किस्तों का भुगतान बंद कर दिया। बैंक की ओर से कई बार रिमाइंडर भेजने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद बैंक ने अक्तूबर 2023 में अदालत में वसूली का दावा दायर किया। अब अदालत ने दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद बैंक के दावे को सही पाया और खर्चों सहित उसके पक्ष में डिक्री पारित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article