फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Order to demolish illegal pours in Summerhill, people meet deputy mayor

Shimla News: समरहिल में अवैध ढारे गिराने के आदेश, डिप्टी मेयर से मिले लोग

Wed, 18 Sep 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Order to demolish illegal pours in Summerhill, people meet deputy mayor
बोले बरसात में कहां रखेंगे परिवार
विज्ञापन

नगर निगम से राहत दिलाने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के समरहिल वार्ड में बने अवैध ढारों को गिराने के नगर निगम प्रशासन के आदेशों से हड़कंप मच गया है। नगर निगम ने यहां बने पांच ढारों को हटाने के नोटिस दिए हैं। इन ढारों में रहने वाले लोग बुधवार को टाउनहाॅल पहुंचे और उप महापौर उमा कौशल से राहत की मांग की।


लोगों ने कहा कि वह कई सालों से यहां रह रहे हैं। अब यदि ढारे तोड़े गए तो बच्चों और महिलाओं को लेकर वह कहां जाएंगे। शहर में उनका अपना कोई मकान नहीं है, ऐसे में उन्हें राहत दी जाए। उपमहापौर उमा कौशल ने इस बारे में स्थानीय पार्षद वीरेंद्र ठाकुर से बात की। पार्षद ने कहा कि समरहिल में 12 क्वार्टर की लाइन में नगर निगम कर्मचारियों के आवास बने हैं। इन आवासों के साथ ही खाली पड़ी निगम की जमीन पर यह अवैध ढारे बने हैं। उपमहापौर ने कहा कि यदि अवैध ढारे तोड़ने ही हैं तो इनके रहने के लिए कोई व्यवस्था की जाए। पार्षद ने कहा कि सांसद से इन लोगों को राहत देने के लिए बजट की मांग की जाएगी। इनके लिए आवास बनाने की योजना पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article