{"_id":"636929dd23ca4335900e60d2","slug":"order-to-chargesheet-mamraj-pundir-who-was-osd-to-former-education-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: पूर्व शिक्षा मंत्री के ओएसडी रहे मामराज पुंडीर को चार्जशीट करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: पूर्व शिक्षा मंत्री के ओएसडी रहे मामराज पुंडीर को चार्जशीट करने के आदेश
Mon, 07 Nov 2022 09:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Nov 2022 09:23 PM IST
सार
पूर्व शिक्षा मंत्री के तत्कालीन ओएसडी डा. माम राज पुंडीर को चार्जशीट करने के आदेश दिए हैं। निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर यह कड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने शिक्षा विभाग ने डाॅ. माम राज पुंडीर के खिलाफ विभागीय जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
निर्वाचन आयोग ने पूर्व शिक्षा मंत्री के तत्कालीन ओएसडी डॉ. माम राज पुंडीर को चार्जशीट करने के आदेश दिए हैं। निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर यह कड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने शिक्षा विभाग ने डाॅ. माम राज पुंडीर के खिलाफ विभागीय जांच करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस के लीगल और मानवाधिकार विभाग के अध्यक्ष आईएन मेहता ने चुनाव आयोग के पास इस बाबत लिखित शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया कि पूर्व शिक्षा मंत्री के ओएसडी रहे डा. माम राज पुंडीर ने सोशल मीडिया में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भाजपा सरकार के पक्ष में पोस्ट डाली है। यह पोस्ट डालना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन
कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रधान सचिव शिक्षा से संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस भेज कर जवाब तलब करने के लिए कहा था। साथ ही इस मामले में विभाग स्तर पर उठाए गए कदम से आयोग को अवगत कराने के निर्देश दिए थे। इस पर शिक्षा विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी कर डा. पुंडीर से जवाब तलब किया था। अब चुनाव आयोग ने पूर्व ओएसडी डा. माम राज पुंडीर को चार्जशीट करने और उनके खिलाफ विभागीय जांच करने को कहा है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि डा. माम राज पुंडीर को चार्जशीट करने के साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच करने के आदेश आयोग ने दिए हैं।
विज्ञापन