फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Orange alert for heavy rain in four districts of Himachal on August 8

Himachal Weather: हिमाचल के चार जिलों में इस दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें कब तक खराब रहेगा मौसम

Mon, 05 Aug 2024 08:25 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 05 Aug 2024 08:25 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में आठ से 11 अगस्त तक भारी बारिश के आसार हैं। प्रदेश में सोमवार शाम तक 75 सड़कें, 68 बिजली ट्रांसफार्मर और 58 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। 
 

विज्ञापन
Orange alert for heavy rain in four districts of Himachal on August 8
शिमला में सोमवार को हुई बारिश के दौरान छाता लिए गुजरते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू में आठ अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है। आठ से 11 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं। सोमवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश जिलों में धूप खिली। मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में मौसम मिलाजुला बना रहने की संभावना है। प्रदेश में मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ते ही बारिश का दौर अब कुछ थम गया है। रविवार रात को हमीरपुर में 67, देहरागोपीपुर में 32, धौलाकुआं में 27, नाहन में 25, पालमपुर में 28, केलांग में 10, सुंदरनगर में 8 और धर्मशाला में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। अन्य क्षेत्रों में बादल नहीं बरसे।

विज्ञापन


प्रदेश में सोमवार शाम तक 75 सड़कें, 68 बिजली ट्रांसफार्मर और 58 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। जिला कुल्लू में 30, मंडी में 17, लाहौल-स्पीति में 10, कांगड़ा में 6, सिरमौर में 5 और किन्नौर-चंबा में 2 सड़कें ठप रहीं। जिला कुल्लू में 56, मंडी में 9 और चंबा में 3 ट्रांसफार्मर, कुल्लू में 53, शिमला में 3 और चंबा में 2 पेयजल योजनाएं बंद रहीं। सोमवार को राजधानी शिमला में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आठ अगस्त को कई क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 11 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। उधर, रविवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 17.5, सुंदरनगर में 22.6, भुंतर में 21.6, कल्पा में 16.2, धर्मशाला में 20.5, ऊना में 24.2, नाहन में 25.1, केलांग में 13.5, सोलन में 21.5, मनाली में 18.2, कांगड़ा में 23.0, मंडी में 24.1, बिलासपुर में 25.1 और चंबा में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया रविवार रात को हमीरपुर में भारी बारिश हुई। अन्य जिलों में सामान्य बारिश हुई। मंगलवार और बुधवार को मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर में भारी बारिश हो सकती है। सात और आठ अगस्त को कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। कुछ क्षेत्रों में इस दौरान बाढ़ आने की संभावना भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र  अधिकतम तापमान
ऊना 36.2
बिलासपुर 34.6
चंबा 32.4
हमीरपुर 32.7
कांगड़ा 31.2
सोलन 30.1
नाहन 28.9
धर्मशाला 26.0
शिमला 23.0

अभी तक मानसून सीजन में सामान्य से 30 फीसदी कम बारिशप्रदेश में मानसून सीजन में अभी तक सामान्य से 30 फीसदी कम बारिश हुई है। 26 जून को प्रदेश में मानसून ने प्रवेश किया था। 26 जून से पांच अगस्त तक प्रदेश में 281 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इस अवधि में 405 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश हुई है। जिला बिलासपुर में सामान्य से 27, चंबा में 37, हमीरपुर में 29, कांगड़ा में 10, किन्नौर में 49, कुल्लू में 18, लाहौल-स्पीति में 75, मंडी में 17, शिमला में 11, सिरमौर में 39, सोलन में 42 और ऊना में 47 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed