{"_id":"64f482b10a18fe0bdb0403c3","slug":"ops-monthly-deduction-started-principal-accountant-general-open-one-lakh-gpf-account-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"OPS in Himachal: प्रधान महालेखाकार ने किया 1 लाख खातों का आवंटन, मासिक अंशदान की कटौती शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OPS in Himachal: प्रधान महालेखाकार ने किया 1 लाख खातों का आवंटन, मासिक अंशदान की कटौती शुरू
Mon, 04 Sep 2023 10:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 04 Sep 2023 10:33 AM IST
सार
जीपीएफ खाताधारकों के खातों में मासिक अंशदान की कटौती शुरू कर दी है। लगभग 60,000 रुपये कटौतियां इस माह में प्राप्त होने की संभावना है।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में पुरानी पेंशन की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रधान महालेखाकार कार्यालय की ओर से 1,02,500 जीपीएफ खातों का आवंटन किया गया है। इन कर्मचारियों ने ओपीएस का विकल्प चुना था। जबकि अन्य खातों को तैयार किया जा रहा है। वहीं जिन खातों को तैयार कर लिया गया है, उन खाताधारकों के खातों में मासिक अंशदान की कटौती शुरू कर दी है। लगभग 60,000 रुपये कटौतियां इस माह में प्राप्त होने की संभावना है।
विज्ञापन
एनपीएएस अध्यक्ष अशोक ठाकुर, एनजीओ अध्यक्ष मनदीप ठाकुर के अलावा दीपक ओझा, मोहन सिंह और ज्योति प्रकाश ने रविवार को वरिष्ठ लेखा अधिकारी जीपीएफ सेल जेआर चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान वरिष्ठ लेखा अधिकारी सैल ने कई प्रकार की जानकारी कर्मचारियों को दी। उन्होंने बताया कि अभी 12 से 14 हजार खाते खोले जाने हैं।
विज्ञापन
इसके लिए तेजी से प्रक्रिया चल रही है। आवंटन होने वाले खातों के लिए डीडीओ से आग्रह किया गया है कि जल्द संबंधित डाटा भेजें। वहीं मनदीप ठाकुर ने बताया कि रविवार को वरिष्ठ लेखा अधिकारी का आभार भी जताया गया। क्योंकि अधिसूचना जारी होने के तीन माह बाद उन्होंने जीपीएफ खाते खोले हैं, जो एक बड़ा आंकड़ा है।
विज्ञापन