{"_id":"d00e58acca162e2c9c541290644b5b1a","slug":"opportunity-indian-army-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना में भर्ती का सुनहरा मौका! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना में भर्ती का सुनहरा मौका!
बयूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 09 Apr 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में भर्ती का सुनहरा मौका है। 22 से 28 मई तक कुल्लू के बबेली मैदान में भर्ती होगी। मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवा इसमें हिस्सा ले सकेंगे। भर्ती रैली को लेकर बुधवार को डीसी राकेश कंवर की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन
इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा सेना भर्ती कार्यालय मंडी के अधिकारियों ने भी भाग लिया। डीसी ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय मंडी के कार्यक्रम के अनुसार 22 मई को सैनिक (जनरल ड्यूटी) के पदों के लिए कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
23 मई को मंडी जिले की तहसील सदर, चच्योट, थुनाग और लडभड़ोल के युवाओं की भर्ती होगी। 24 मई को सुंदरनगर,जोगिंद्रनगर, पधर, संधोल, सरकाघाट और करसोग के लिए जनरल ड्यूटी के पदों के लिए भर्ती की जाएगी। 25 मई को सैनिक (क्लर्क/एसकेटी) की भर्ती की होगी। इसमें मंडी जिले के युवा भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
इन्हीं पदों के लिए कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं की भर्ती 26 मई को होगी। 27 और 28 मई को उम्मीदवारों की मेडिकल जांच होगी। इसके अलावा 26 मई को डीएससी की भर्ती भी की जाएगी। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के भूतपूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं। बैठक में एडीएम विनय सिंह ठाकुर, सहायक आयुक्त कुमुंद सिंह, एएसपी निहाल चंद, सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल एसडी माथुर, मनोज विक्रांत मौजूद रहे।