फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   opportunity! Indian army recruitment

भारतीय सेना में भर्ती का सुनहरा मौका!

Wed, 09 Apr 2014 11:40 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
बयूरो/ अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 09 Apr 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
opportunity! Indian army recruitment

सेना में भर्ती का सुनहरा मौका है। 22 से 28 मई तक कुल्लू के बबेली मैदान में भर्ती होगी। मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवा इसमें हिस्सा ले सकेंगे। भर्ती रैली को लेकर बुधवार को डीसी राकेश कंवर की अध्यक्षता में बैठक हुई।

विज्ञापन


इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा सेना भर्ती कार्यालय मंडी के अधिकारियों ने भी भाग लिया। डीसी ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय मंडी के कार्यक्रम के अनुसार 22 मई को सैनिक (जनरल ड्यूटी) के पदों के लिए कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


23 मई को मंडी जिले की तहसील सदर, चच्योट, थुनाग और लडभड़ोल के युवाओं की भर्ती होगी। 24 मई को सुंदरनगर,जोगिंद्रनगर, पधर, संधोल, सरकाघाट और करसोग के लिए जनरल ड्यूटी के पदों के लिए भर्ती की जाएगी।  25 मई को सैनिक (क्लर्क/एसकेटी) की भर्ती की होगी। इसमें मंडी जिले के युवा भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं पदों के लिए कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं की भर्ती 26 मई को होगी। 27 और 28 मई को उम्मीदवारों की मेडिकल जांच होगी। इसके अलावा 26 मई को डीएससी की भर्ती भी की जाएगी। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के भूतपूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं। बैठक में एडीएम विनय सिंह ठाकुर, सहायक आयुक्त कुमुंद सिंह, एएसपी निहाल चंद, सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल एसडी माथुर, मनोज विक्रांत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed