Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Opportunities for folk dance and poetry writing will be available at the youth festival.

Shimla News: युवा उत्सव में लोक नृत्य और कविता लेखन का मिलेगा मौका

Sat, 07 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Opportunities for folk dance and poetry writing will be available at the youth festival.
कालीबाड़ी मंदिर में 15 से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

लोकगीत, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियां भी होंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर देने के लिए जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 15 नवंबर को होगा।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय शिमला की ओर से कालीबाड़ी मंदिर में सुबह 11:00 बजे से प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। इसमें लोक नृत्य, लोकगीत, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक और कविता लेखन की पांच विधाओं में युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी राकेश धौता ने बताया कि यह आयोजन विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 और राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2027 के तहत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं की रचनात्मकता और प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2027 में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

लोक नृत्य और लोकगीत प्रतियोगिताओं में अधिकतम 10 प्रतिभागियों का समूह हिस्सा ले सकेगा। दोनों विधाओं में प्रस्तुति के लिए पांच से आठ मिनट का समय निर्धारित किया है। लोक नृत्य भारतीय लोक शैली पर आधारित होना चाहिए, जबकि लोकगीत किसी भी क्षेत्रीय भाषा में प्रस्तुत किया जा सकता है। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को ए-थ्री आकार के कागज पर चित्र बनाना होगा। इसके लिए छह घंटे का समय निर्धारित किया है। प्रतिभागी पेंसिल कलर, एक्रिलिक, वाटर कलर या क्रेयॉन का इस्तेमाल कर सकेंगे। चित्र के साथ 20 से 30 शब्दों में उसका विवरण देना भी अनिवार्य होगा। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में अधिकतम 10 प्रतिभागियों का समूह हिस्सा ले सकेगा। इसके लिए सात मिनट का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन

वहीं कविता लेखन प्रतियोगिता में हिंदी या अंग्रेजी में कविता लिखने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 17 अगस्त 2026 तक प्रतिभागी की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रत्येक प्रतिभागी सांस्कृतिक श्रेणी की केवल एक प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेगा। पिछले वर्ष सांस्कृतिक श्रेणी में भाग ले चुके युवा इस बार इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के पात्र नहीं होंगे।ो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article