फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Only two complaints on SHAKTI Button app in Himachal pradesh

34 लाख से ज्यादा महिलाओं की आबादी वाले प्रदेश में शक्ति ऐप पर सिर्फ दो शिकायतें

Thu, 14 Jun 2018 10:22 AM IST
अरविंद ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
अरविंद ठाकुर, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 14 Jun 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Only two complaints on SHAKTI Button app in Himachal pradesh
shakti app

महिला सुरक्षा को लेकर लांच की गई शक्ति ऐप पर पांच माह में महज दो ही शिकायतें मिली हैं। अधिकतर लोगों की कॉल्स यही देखने के लिए आईं कि यह ऐप काम कर रही है या नहीं। 34 लाख से ज्यादा महिलाओं की आबादी वाले प्रदेश में अभी तक इस ऐप को पांच हजार ने  डाउनलोड किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 26 जनवरी को शक्ति ऐप लांच की है। पांच महीने में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है, जिसमें ऐप के जरिये आपात स्थिति में किसी महिला या युवती को रेस्क्यू किया गया हो।

विज्ञापन

तो शायद नहीं होती पालमपुर जैसी गैंगरेप की घटना

Only two complaints on SHAKTI Button app in Himachal pradesh

उधर, अधिकतर लोगों को इसकी सही जानकारी भी नहीं है। जानकारी होती तो शायद पालमपुर जैसी गैंगरेप जैसी घटना नहीं होती। प्रदेश में महिलाओं की संख्या 34 लाख से अधिक है जबकि राजधानी शिमला में ही करीब 76 हजार महिलाएं हैं। 

एसपी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि एक माह में गूगल प्ले स्टोर से शक्ति ऐप डाउनलोड करने का आंकड़ा तीन गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 13 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

इनमें शिमला, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, सोलन, सिरमौर, बद्दी, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, चंबा, कांगड़ा, मंडी शामिल हैं।

ज्यादातर आईं टेस्ट कॉल्स

Only two complaints on SHAKTI Button app in Himachal pradesh

डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि ऐप के जरिये पांच माह में सिर्फ  दो शिकायतें आई हैं। इनमें पहली शिकायत एक युवती ने की थी। वह एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। युवक शादी करने से इनकार कर रहा था। पुलिस ने दोनों में सुलह करवा दी थी।

दूसरी शिकायत एक लड़के ने की थी। उसे मोबाइल पर कोई शख्स बार-बार तंग कर रहा था। उन्होंने बताया कि बाकी सभी टेस्ट कॉल्स थीं।

विज्ञापन

ऐसे काम करती है ऐप

Only two complaints on SHAKTI Button app in Himachal pradesh

शक्ति ऐप राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने तैयार की है। इसके लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं है। ऐप आपात स्थिति में निकटतम पुलिस कंट्रोल रूम में 20 सेकेंड में संदेश भेजती है। इसमें ऑटो ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग होगी।

ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के बाद सबसे पहला ऑप्शन अपना जिला भरना होगा। उसके बाद नाम, अगले कॉलम में आपातकालीन संदेश लिखना होगा। इसके बाद तीन करीबी लोगों के नंबर एड करने होंगे। इसमें एक नंबर पुलिस स्टेशन का भी दर्ज कर सकते हैं।

आपात स्थिति में बटन दबाते ही सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम और जिन लोगों के नंबर एड किए हैं, उन्हें संदेश चला जाएगा। कंट्रोल रूम में जीपीएस लोकेशन पता चलने पर नजदीक के पुलिस स्टेशन से पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed