फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly: Vikramaditya says 800 km of roads will be tarred at a cost of ₹120 crore once the rains sto

हिमाचल विधानसभा: विक्रमादित्य बोले- बरसात थमते ही 120 करोड़ से होगी 800 किलोमीटर सड़कों की टारिंग

Mon, 24 Aug 2026 06:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Aug 2026 06:09 PM IST
सार

विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में लगभग 1500 किलोमीटर सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन का कार्य विभिन्न चरणों में चल रहा है। 

विज्ञापन
Himachal Assembly: Vikramaditya says 800 km of roads will be tarred at a cost of ₹120 crore once the rains sto
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में बरसात का दौर समाप्त होते ही सड़कों की मरम्मत और टारिंग कार्य को गति दी जाएगी। विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में लगभग 1500 किलोमीटर सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन का कार्य विभिन्न चरणों में चल रहा है। इसके अलावा बारिश थमते ही 120 करोड़ रुपये की लागत से करीब 800 किलोमीटर सड़कों की टारिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

भाजपा विधायक हंसराज के प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सड़कों की गुणवत्ता सुधारने और समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा करने के लिए विभाग ने विस्तृत योजना तैयार की है। बरसात के कारण प्रभावित हुए कार्यों को भी मौसम साफ होते ही तेजी से पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों की टारिंग के लिए आवश्यक बिटुमेन की खरीद से जुड़े वित्तीय अंतर को दूर करने के संबंध में मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है। इससे विभाग को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और लंबित परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी। चर्चा के दौरान मंत्री ने विधायक हंसराज से आग्रह किया कि जिन स्थानों पर भूमि संबंधी औपचारिकताएं लंबित हैं, वहां विभाग के नाम गिफ्ट डीड करवाने में जनप्रतिनिधि सहयोग करें, ताकि सड़क परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed