{"_id":"6a8c3a21e8cfa6b2f802572c","slug":"shimla-hpu-declares-results-for-six-postgraduate-courses-85-91-percent-of-students-successful-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: एचपीयू ने घोषित किए छह स्नातकोत्तर कक्षाओं के परिणाम, 85.91 प्रतिशत विद्यार्थी सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: एचपीयू ने घोषित किए छह स्नातकोत्तर कक्षाओं के परिणाम, 85.91 प्रतिशत विद्यार्थी सफल
Mon, 24 Aug 2026 06:03 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:03 PM IST
सार
प्रदेश विश्वविद्यालय ने जून और जुलाई में करवाई छह स्नातकोत्तर परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। एमएससी भौतिकी चतुर्थ सेमेस्टर में 85.91 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जून और जुलाई में करवाई छह स्नातकोत्तर परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। एमएससी भौतिकी चतुर्थ सेमेस्टर में 85.91 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। एमएससी प्राणीशास्त्र में 77.99 प्रतिशत, एमएससी पर्यावरण विज्ञान में सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
एमए भूगोल चतुर्थ सेमेस्टर में 79.82 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। इसमें पुनः परीक्षा देने वाले विद्यार्थी भी शामिल हैं। एमए शारीरिक शिक्षा चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। एमपीएड चतुर्थ सेमेस्टर में 80.65 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को पहचान पत्र के माध्यम से परिणाम देखने की सुविधा दी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने परिणाम जारी किए हैं।
विज्ञापन