{"_id":"61b1f869bfc99d725552f67c","slug":"only-45-candiadtes-appeared-for-job-interview-for-500-posts-in-iti-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी आईटीआई: 500 पद भरने के लिए पहुंची कंपनी, साक्षात्कार देने आए महज 45 युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी आईटीआई: 500 पद भरने के लिए पहुंची कंपनी, साक्षात्कार देने आए महज 45 युवा
Fri, 10 Dec 2021 11:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
हरदेव हरि, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
हरदेव हरि, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:00 AM IST
सार
पांच सौ पदों के लिए भर्ती होनी थी। सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक हाल में साक्षात्कार के लिए केवल 15 युवा ही पहुंचे। युवाओं की मौजूदगी कम होने से कंपनी के अधिकारी मायूस दिखे।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा देते अभ्यर्थी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में जहां कई युवाओं की नौकरी चली गई है और यह रोजगार के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं। वहीं, मंडी में युवाओं को रोजगार देने के लिए पहुंची कंपनी को मायूसी हाथ लगी। कंपनी की ओर से 500 पदों पर भर्ती की जानी थी। हैरानी है कि 500 पदों के लिए महज 45 युवा आईटीआई मंडी पहुंचे। इनमें से भी केवल बीस युवाओं का चयन हो सका। युवाओं का कहना है कि कोरोना काल में फिलहाल वे बाहर नौकरी नहीं करना चाहते।
विज्ञापन
आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए वीरवार को मारुति सुजुकी गुजरात की कंपनी की ओर से साक्षात्कार करवाए गए। पांच सौ पदों के लिए भर्ती होनी थी। सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक हाल में साक्षात्कार के लिए केवल 15 युवा ही पहुंचे। युवाओं की मौजूदगी कम होने से कंपनी के अधिकारी मायूस दिखे। आधे घंटे की लिखित परीक्षा साढ़े ग्यारह से बारह बजे तक हुई। साढ़े 12 बजे उत्तर पुस्तिका की जांच के बाद सभी युवाओं को एक-एक कर व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
साक्षात्कार में आए कलखर निवासी राकेश ने बताया कि उन्होंने इलेक्ट्रिीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण लिया है और साक्षात्कार के लिए पहुंचे हैं। उम्मीद है कि उनका चयन हो जाएगा। वहीं फीटर ट्रेड के अनिल कुमार ने कहा कि पहली बार साक्षात्कार में भाग ले रहे हैं। इलेक्ट्रिीशियन ट्रेड के परीक्षित, एमएमबी ट्रेड के प्रिंस और वेल्डर ट्रेड के अभिषेक ने कहा कि वह केवल अनुभव के लिए साक्षात्कार में आए हैं। चयन होना न होना बाद की बात है। कम युवाओं के पहुंचने पर इन्होंने कहा कि इन दिनों हिमाचल या घर के नजदीक ही नौकरी को युवा तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन
चयनित युवाओं को कंपनी की की ओर से 20 हजार रुपये मासिक वेतन के रूप में दिया जाएगा। जिसमें पीएफ, जीपीएफ सहित अन्य फंड काटने पर युवाओं को 14 हजार रुपये की राशि उनके खाते में डाली जाएगी। रहने और वर्दी का खर्च कंपनी की ओर से दिया जाएगा। पांच सौ पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन महज 45 ने ही साक्षात्कार दिया है। - शिवेंद्र डोगर, प्राचार्य, आईटीआई, मंडी।