{"_id":"63654f0220996775fb4455d6","slug":"online-registration-strat-in-employment-exchange-shimla-news-sml426863974","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन
रोजगार कार्यालय में अब युवा
ऑनलाइन करा सकेंगे पंजीकरण
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से हो रजिस्ट्रेशन
सत्यापन के लिए अभी भी आना पड़ रहा कार्यालय
जल्द ही इस झंझट से भी राहत दिलाने की तैयारी
सितंबर तक 75,881 बेरोजगारों ने कराया पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। रोजगार कार्यालय शिमला में युवा अब ऑनलाइन पंजीकरण भी करवा सकते हैं। कार्यालय में पंजीकरण करवाने आ रहे युवाओं को इस सुविधा की जानकारी दी जा रही ताकि वह भविष्य में अपने घरों से ही पंजीकरण करवा सकें। अधिकारी उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण के बारे में बता रहे हैं।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि जिले में 2018—2022 सितंबर तक 75,881 लोगों ने पंजीकरण करवाया है। वर्ष 2022 में अप्रैल से अक्तूबर माह तक 8,635 युवा पंजीकरण करवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अभी सॉफ्टवेयर का नवीनीकरण किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से हो रही है। दोनों की वैधता तीन साल तक होगी।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वालों को अभी भी अंतिम सत्यापन के लिए रोजगार कार्यालय आना पड़ रहा है। बताया कि उनकी कोशिश है कि लोगों को यहां नहीं आना पड़े। ऑनलाइन सुविधा शुरू होने के बाद अब बेरोजगार घरों से ही पंजीकरण करवा सकते हैं। इससे युवाओं का आने जाने में बर्बाद होने वाला समय और पैसा दोनों बचेंगे।
विज्ञापन
ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले गुगल पर ईईएमआईएस सर्च कर रोजगार पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद शिमला रोजगार साइट पर अपना अकाउंट बनाकर आवेदन फार्म को खोलें। इसके बाद पूछी गई जानकारी दर्ज करवाएं। इसके बाद अपने अकाउंट के लिए अलग आईडी बनानी होगी। इसके बाद आपको फार्म सबमिट करना होगा। फार्म की हार्ड कॉपी अपने पास रखना जरूरी है। इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर होने से आप रोजगार कार्यालय से अपने पंजीकरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।