फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Online portal will open for admission in colleges from this day

Colleges Admission: हिमाचल के कॉलेजों में दाखिलों के लिए इस दिन से खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल

Sat, 09 Jul 2022 10:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Jul 2022 10:59 PM IST
सार

एक अगस्त से कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। 26 जुलाई तक कॉलेजों में मेरिट लिस्टें जारी होंगी। 10 से 20 जुलाई तक कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए दाखिले फार्म जमा होंगे। 

विज्ञापन
Online portal will open for admission in colleges from this day
कॉलेजों में दाखिलों की तिथि तय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में दाखिलों के लिए रविवार 10 जुलाई से पोर्टल ऑनलाइन खुलेगा। एक अगस्त से कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। 26 जुलाई तक कॉलेजों में मेरिट लिस्टें जारी होंगी। 10 से 20 जुलाई तक कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए दाखिले फार्म जमा होंगे। 21 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। 22 से 25 जुलाई तक चार दिनों के दौरान फीस जमा होगी। 26 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। इनकी फीस 27 और 28 जुलाई को जारी होगी। 29 और 30 जुलाई को  प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन होगा।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलेजों में एक अगस्त से 21 अक्तूबर तक 82 दिन तक कक्षाएं लगेंगी। 22 से 26 अक्तूबर तक पांच दिनों की दिवाली की छुट्टियां रहेंगी। 27 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक 66 दिन कक्षाएं लगेंगी। एक जनवरी 2023 से चार फरवरी 2023 तक 35 दिनों की सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। पांच फरवरी से 14 अप्रैल 2023 तक 69 दिनों तक कक्षाएं लगेंगी। कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान कुल 217 दिनों तक कक्षाएं लगेंगी। 15 अप्रैल से 20 मई 2023 तक कॉलेजों में वार्षिक परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन


यूआईटी 14 जुलाई को लेगा बीटेक प्रवेश परीक्षा 
वहीं, प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने पांचों बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की तिथि तय कर दी है। 14 जुलाई को प्रदेश और प्रदेश के बाहर बनाए गए पांच परीक्षा केंद्रों में यह प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें एचपीयू शिमला, धर्मशाला, मंडी, हमीरपुर के अलावा प्रदेश के बाहर चंडीगढ़ में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यूआईटी के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि जिन छात्रों ने दिल्ली परीक्षा केंद्र भरा था, उन्हें चंडीगढ़ में ही प्रवेश परीक्षा देनी होगी। दिल्ली के केंद्र को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीटेक डिग्री कोर्स की इस प्रवेश परीक्षा में 1500 से अधिक छात्र अपीयर होंगे। 11 जुलाई से पोर्टल के माध्यम से छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जिन छात्रों के रोलनंबर जेनरेट नहीं होंगे, वह 12 को संस्थान के टेलीफोन नंबर 0177-2832571 पर समय रहते संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed