फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   online approval from town and country planning department himachal pradesh govt

अब ऑनलाइन मिलेगी मकान के नक्शे की मंजूरी

Sat, 28 May 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 May 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
online approval from town and country planning department himachal pradesh govt
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग

प्रदेश के लोग अब ऑनलाइन मकान का नक्शा पास कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले लोगों को कंप्यूटर में नक्शा तैयार कर उसका शीट पर प्रिंट लेना होता था। इस शीट में कम से कम 3 से 4 हजार रुपये तक का खर्चा आता था, लेकिन अब लोग सीधे कंप्यूटर से नक्शा टीसीपी कार्यालय को भेज सकते हैं। विभाग के जूनियर इंजीनियर इस नक्शे की जांच पड़ताल करने के बाद मौके का निरीक्षण करेंगे, उसके बाद टाउन प्लानर स्वीकृति प्रदान करेगा।

विज्ञापन


टीसीपी कार्यालय में निजी प्लानरों के साथ हुई अधिकारियों की बैठक में प्लानरों को इस बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया। बैठक की अध्यक्षता निदेशक संदीप शर्मा की की। नगर एवं ग्राम योजनाकार राजेंद्र सिंह चौहान ने निजी प्लानरों को ऑनलाइन स्वीकृतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन करने से नक्शे की शीट का खर्च बच सकेगा और ऑनलाइन आसानी से औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं।
विज्ञापन


बैठक में निजी वास्तुकारों ने नक्शों को आन लाइन करते समय हो रही कठिनाइयों से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि रोहडू, ठियोग, नारकंडा, चौपाल और अन्य योजना क्षेत्र में ऑनलाइन सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं। इसके तहत विभाग को 117 मामले प्राप्त हुए हैं जिनमें से 55 मामलों में स्वीकृति ऑनलाइन प्रदान कर दी गई है । बैठक में शिमला मंडल के सहायक नगर योजनाकर सविता ऑमटा सहित अन्य अधिकारियों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन कैसे भरें नक्शा, वास्तुकारों को दिया प्रशिक्षण

मंडलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय शिमला ने नगर एवं ग्राम योजना अधिनियमों को लागू करने एवं अपनाने और योजना स्वीकृति प्रकरणों को ऑनलाइन निपटाने को लेकर नगर एवं ग्राम योजनाकार संदीप शर्मा की अध्यक्षता में बैठक करवाई। नगर एवं ग्राम योजनाकार राजेंद्र सिंह चौहान और उनके अधिकारियों ने नियमों में आपसी विरोधाभास को दूर करने बारे निजी वास्तुकारों तथा

अभियंताओं के साथ विचार- विमर्श किया और नक्शों को किस प्रकार से ऑनलाइन भरा जाए। ताकि इन्हें भरने में बार-बार गलतियां न हो और इनका निपटारा यथाशीघ्र किया जा सके इसके  बारे में जानकारी दी गई। चौहान ने यह भी अवगत करवाया कि मंडलीय कार्यालय शिमला की ओर से शिमला क्षेत्र में अक्तूबर 2015 से ऑनलाइन नक्शों को निपटाने का कार्य करना शुरू कर दिया गया है।  


रोहडु, ठियोग, नारकंडा, चौपाल और अतिरिक्त योजना क्षेत्र शिमला एवं विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कुफरी, शोघी, घणाहट्टी में कार्य करना आरंभ कर दिया है। ऑनलाइन नक्शों को स्वीकृत करने का काम  चल रहा है । इसके तहत अभी तक 117 मामले प्राप्त हुए हैं जिनमें से 55 मामलों में स्वीकृति ऑनलाइन दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed