फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Onion prices in Shimla increased by 10 to 20 rupees per kg

Shimla News: प्याज के दाम सुनकर ग्राहकों की आंखों में आ रहे आंसू, जानें कितने बढ़े हैं रेट

Fri, 03 Jan 2025 03:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jan 2025 03:51 PM IST
सार

राजधानी के बाजारों में एक हफ्ते में प्याज के दाम 10 से 20 रुपये प्रतिकिलो तक बढ़े हैं।

विज्ञापन
Onion prices in Shimla increased by 10 to 20 rupees per kg
प्याज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी शिमला के बाजारों में सभी सब्जियों के दाम घटे हैं, लेकिन प्याज के तेवर तीखे हो गए हैं। एक हफ्ते में प्याज के दाम 10 से 20 रुपये प्रतिकिलो तक बढ़े हैं। दाम बढ़ने का कारण बाहरी राज्यों से प्याज की कम आपूर्ति बताई जा रही है। पिछले साल के रबी सीजन का प्याज का पुराना स्टॉक खत्म हो चुका है और नया स्टॉक अभी बाजारों में नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन


सब्जी विक्रेताओं का मानना है कि दिल्ली से प्याज की कम सप्लाई पहुंचने से दामों में दोबारा उछाल आ गया है। एक हफ्ता पहले लोअर बाजार सब्जी मंडी में प्याज 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा था वहीं वीरवार को प्याज में 50 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। इसके अलावा उपनगरों में प्याज 60 रुपये प्रतिकिलो तक बिका।
विज्ञापन


प्याज के अलावा मंडी में सभी सब्जियों के दाम घटे हैं। सभी सब्जियां मंडी में मांग के अनुसार ज्यादा पहुंच रही है। लोअर बाजार सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान विश्वेश्वर नाथ ने बताया कि भिंडी और करेला के अलावा बाजार में सभी सब्जियों के दाम घटे हैं। भिंडी और करेला ऑफ सीजन की सब्जियां हैं जिसके चलते इनके दाम स्थिर हैं। आने वाले दिनों में प्याज की ज्यादा सप्लाई पहुंचने के बाद इसके दाम भी घटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed