फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Onion reached in ration depots himachal, expensive then market price

राशन डिपुओं में देरी से पहुंचा प्याज, बाजार भाव से भी मिल रहा महंगा

Tue, 14 Jan 2020 11:44 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Jan 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
Onion reached in ration depots himachal, expensive then market price
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल सरकार के सस्ता प्याज देने के वादे खोखले साबित हुए हैं। एक तो वादे के मुताबिक दो सप्ताह देरी से सरकारी राशन के डिपुओं में प्याज पहुंचा, दूसरा बाजार रेट से डिपुओं में प्याज के दाम ज्यादा हैं।

विज्ञापन


सोमवार को हिमाचल के अधिकांश डिपुओं में प्याज की सप्लाई पहुंची, लेकिन दाम अधिक होने पर उपभोक्ताओं ने डिपुओं से प्याज नहीं खरीदा। खुले बाजार में सोमवार को प्याज की कीमत 50 से 60 रुपये प्रति किलो थी, जबकि डिपो में 64 रुपये प्रति किलो के हिसाब बिक रहा है।
विज्ञापन


हालांकि, प्रदेश सरकार का मानना है कि उपभोक्ताओं को जो प्याज दिया जा रहा है, खुले बाजार में उसी प्याज के दाम 70 रुपये किलो से ज्यादा हैं। गौरतलब है कि सरकार ने पिछले साल दिसंबर में उपभोक्ताओं को डिपुओें में बाजार से भी सस्ता प्याज देने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने हिमाचल के लिए 120 मीट्रिक टन प्याज मंगवाया था जो अब पहुंचना शुरू हुआ है। अभी प्याज की सप्लाई जिला शिमला, कांगड़ा, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर में पहुंची है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार तक हिमाचल के हर डिपो में प्याज मिलेगा। सरकार की ओर से डिपो होल्डर को निर्देश दिए गए हैं कि लोगों को एक बारी में 2-3 किलो से ज्यादा प्याज न दिया जाए। 

यहां जानिए दाम

लोगों को डिपुओं में जो प्याज 64 रुपये प्रति किलो मिल रहा है, मार्केट में उसके दाम 72 से 80 रुपये हैं। पहले 68 रुपये प्रति किलो प्याज देने का फैसला लिया गया, अब दाम में 4 रुपये और कम किए हैं। जैसे-जैसे मार्केट में प्याज के दाम कम होंगे, डिपो में भी रेट कम किए जाएंगे।- अमिताभ अवस्थी, सचिव, खाद्य आपूर्ति विभाग 

शिमला सब्जी मंडी में सोमवार को 50 से 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्याज की बिक्री हुई। नासिक के प्याज की भरपूर सप्लाई आ रही है। मंगलवार से सभी विक्रेता 50 रुपये किलो प्याज बेचेंगे। अगले सप्ताह तक प्याज के दाम और गिरेंगे। -विशेश्वर नाथ, अध्यक्ष, सब्जी मंडी शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed