फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one year extension for smart city mission

Shimla News: स्मार्ट सिटी मिशन को मिली एक साल की एक्सटेंशन, पूरे हो सकेंगे अब कई प्रोजेक्ट

Tue, 06 Jun 2023 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
one year extension for smart city mission
केंद्र सरकार ने दी है मिशन को एक साल की एक्सटेंशन, स्मार्ट सिटी प्रबंधन को भी मिला लिखित पत्र
विज्ञापन

शहर में विधानसभा फ्लाईओवर समेत कई प्रोजेक्ट हो पाएंगे पूरे
मेयर बोले केंद्र से बजट की भी रखेंगे मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत विधानसभा फ्वाईओवर और पार्किंग जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट अब सिरे चढ़ पाएंगे। केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन को एक साल की एक्सटेंशन दे दी है।

शिमला स्मार्ट सिटी प्रबंधन को भी इस बारे में लिखित पत्र आ गया है। इसके तहत अब जून 2024 तक स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करवाए जा रहे काम पूरे करवा सकेंगे। पहले जून 2023 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन अब इसकी समय सीमा एक साल के लिए बढ़ाई जा रही है। शहर में इस समय करीब 150 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट ऐसे हैं जिनका काम शुरुआती चरण में हैं। यह अब एक साल के भीतर पूरे किए जा सकेंगे। हालांकि, केंद्र से अब इस मिशन के तहत शिमला शहर को अतिरिक्त बजट नहीं मिलेगा। केंद्र से शिमला शहर को कुल 500 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। इनमें से 98 करोड़ की दो किस्तें अभी शिमला को मिलनी बाकी है। शिमला शहर में 750 करोड़ रुपये के काम इस मिशन से होने हैं। 250 करोड़ रुपया राज्य सरकार जारी करेगी। सरकार ने ज्यादातर बजट जारी भी कर दिया है।
विज्ञापन



इन प्रोजेक्टों को किया जा सकेगा पूरा

शहर में विधानसभा फलाईओवर, सिंगल लेन सड़क का टेंडर अभी खुला है। इसका काम करवाया जा सकेगा। न्यू शिमला बड़ागांव सड़क का काम शुरुआती चरण में है। बस स्टैंड पार्किंग का काम अभी शुरू होना बाकी है। आईजीएमसी, ऑकलैंड और विकासनगर पार्किंग का काम अभी अधूरा है। जाखू एस्केलेटर, लक्कड़ बाजार लिफ्ट जैसे काम भी अभी आधे ही हुए है। इन सबको पूरा करने के लिए एक साल का समय मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महापौर बोले, बजट के लिए भी करेंगे मांग

नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को एक साल की एक्सटेंशन देने के केंद्र सरकार के फैसले का वह स्वागत करते हैं। इससे शिमला शहर में चल रहे सभी काम अगले साल जून तक पूरे किए जा सकेंगे। कहा कि केंद्र से अतिरिक्त पैसों की भी मांग की जाएगी। जीएसटी दर बढ़ने और निर्माणसामाग्री की लागत बढ़ने के कारण प्रोजेक्टों की लागत काफी बढ़ी है। इन्हें पूरा करने के लिए अतिरिक्त बजट चाहिए जिसके लिए नगर निगम सरकार के माध्यम से केंद्र को प्रस्ताव भेजेगा।






एक साल की मिली है एक्सटेंशन : महाप्रबंधक

शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक अजीत भारद्वाज ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को एक साल की एक्सटेंशन मिल गई है। इस बारे में केंद्र सरकार की ओर से पत्र भी मिल गया है। प्रयास है कि सभी प्रस्तावित निर्माणकार्य जून 2024 तक पूरा करवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article