{"_id":"6313962e09f37f2c657c837b","slug":"one-trekker-died-another-injured-while-rope-rappelling-in-khimlog-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident Kinnaur: खिमलोग दर्रे में रोप रैपलिंग करते एक ट्रैकर की मौत, एक अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident Kinnaur: खिमलोग दर्रे में रोप रैपलिंग करते एक ट्रैकर की मौत, एक अन्य घायल
Sat, 03 Sep 2022 11:53 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:53 PM IST
सार
उत्तरकाशी से हिमाचल के किन्नौर जिले में खिमलोग पास होते हुए ट्रैकिंग पर निकले एक ट्रैकर की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैकर रोप रैपलिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
ट्रैकर की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरकाशी से हिमाचल के किन्नौर जिले में खिमलोग पास होते हुए ट्रैकिंग पर निकले एक ट्रैकर की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैकर रोप रैपलिंग कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैकर हाथ फिसलने से गिर गया। इसमें से चार लोग खिमलोग दर्रे में फंसे हैं, जबकि चार नीचे उतरकर छितकुल पहुंच गए हैं। मृतक की पहचान सुजॉय डुले निवासी गांव लिवाड़ी डॉ. फिटारी तहसील मोरी जिला उत्तरकाशी के रूप में हुई है जबकि घायल सुब्रता बिस्वास पुत्र निमाई चंद बिस्वास निवासी दुर्गा नगर डॉ. चकदहा तहसील कल्याणी जिला नादिया पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस सांगला थाना के मुताबिक उन्हें शनिवार को सूचना मिली कि पोर्टरों के साथ ट्रैकरों का एक दल उत्तरकाशी से किन्नौर के लिए निकला था, लेकिन इसी बीच सभी छितकुल से आगे फंस गए हैं। इसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल हैं। इसके बाद शनिवार सुबह नरोत्तम ज्ञान ट्रैकर, पोर्टर कल्याण सिंह, प्रदीप और देवेंद्र सुबह 7:00 बजे पैदल वहां से निकले और शाम करीब 5:00 बजे छित्तकुल डिस्पेंसरी पहुंचे। यहां उन्होंने पूछताछ में बताया कि इनके पास ट्रैकिंग की अनुमति है। इसके साथ ही उन्होंने अपने साथियों के फंसे होने के बारे में भी जानकारी दी। डीएसपी भावानगर राजू ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली है कि रविवार सुबह बचाव कार्य शुरू किया जाएगा। उधर, उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि प्रशासन की ओर से फंसे ट्रैकरों और पोर्टरों को रेस्क्यू के लिए क्यूआरटी की टीम, होमगार्ड और आईटीबीपी के जवानों को सुबह भेजा जाएगा।
विज्ञापन