फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   One thousand rupees will now be paid to catch monkeys in Himachal: Forest Minister

हिमाचल में बंदरों को पकड़ने पर मिलेंगे अब एक हजार रुपये: वनमंत्री

Tue, 03 Dec 2019 08:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Dec 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
One thousand rupees will now be paid to catch monkeys in Himachal: Forest Minister
कार्यशाला में वन मंत्री - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में अब बंदरों को पकड़ने पर एक हजार रुपये मिलेंगे। सरकार जल्द ही इस राशि को पांच सौ रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये करने जा रही है। मंगलवार को बंदरों की बढ़ती समस्या पर शिमला में आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे वन, परिवहन एवं युवा खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि बंदरों को पकड़ने पर सरकार एक हजार रुपये देगी।

विज्ञापन


धार्मिक भावनाओं के चलते लोग वर्मिन बंदर को नहीं मार रहे। ऐसे में बंदरों की नसबंदी बढ़ाई जाएगी। लोगों को भी बंदर पकड़ने की ट्रेनिंग देंगे। प्रदेश में आठ नसबंदी केंद्रों में अब तक 1.57 लाख बंदरों की नसबंदी की जा चुकी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने कहा कि 2016 के बाद बंदरों की गणना भी इसी हफ्ते शुरू होगी। अगले साल फरवरी तक यह गणना पूरी होगी। वनमंत्री ने कहा कि गोपालपुर चिड़ियाघर के लिए गुजरात से दो शेर लाए जा रहे हैं। प्रदेश में अब लोग शेर का दीदार भी कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed