फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one rank one pension rally in hamirpur on 8th october.

वन रैंक वन पेंशन पर अब यहां होगी महारैली

Sun, 04 Oct 2015 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 04 Oct 2015 11:09 AM IST
विज्ञापन
one rank one pension rally in hamirpur on 8th october.

वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों का आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। दिल्ली के जंतर-मंतर के बाद अब पूर्व सैनिक हमीरपुर के गांधी चौक में आठ अक्तूबर को महारैली करेंगे। पूर्व सैनिकों ने पूर्व सैनिक लीग के साथ संयुक्त बैठक कर महारैली की रणनीति बनाई है। रैली में दिल्ली के जंतर-मंतर में आंदोलन करने वाले मेजर प्यार चंद राणा सहित प्रदेश से बाहर के अन्य पूर्व सैनिक भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


वन रैंक वन पेंशन में कई त्रुटियों का आरोप लगाते हुए पूर्व सैनिकों ने इसे धोखा करार दिया है। आम लोगों से समर्थन जुटाने के लिए सोशल साइट्स, फेसबुक, व्हाट्सऐप का सहारा लिया जा रहा है। 08894623507 पर मैसेज भेजने और 09868377327 पर मिस्ड कॉल से भी समर्थन मांगा जा रहा है।
विज्ञापन


मेजर प्यार चंद राणा और जेजे सिंह ने दुख जताया कि प्रदेश में डेढ़ लाख पूर्व सैनिक हैं, लेकिन सितंबर में दिल्ली के जंतर-मंतर के आंदोलन में प्रदेश से महज 98 पूर्व सैनिकों ने ही हाजिरी भरी। उन्होंने पूर्व सैनिकों से हमीरपुर महारैली में बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं मुख्य मांगें
पुराने और नए पेंशनरों को बराबर पेंशन देने के लिए हर साल पेंशन रिव्यू
एक अप्रैल 2014 से वन रैंक वन पेंशन, लेकिन सरकार एक जुलाई 2014 से लागू करना चाहती है
एक जज के बजाय ओआरओपी से संबंधित मतभेद सुलझाने के लिए पांच सदस्यीय कमीशन हो
ओआरओपी लागू करते समय वर्ष 2013-2014 के आंकड़े लेने चाहिए। सरकार 2013 के आंकड़ों को औसत मान रही है। इससे पूर्व सैनिकों को एक से तीन हजार रुपये का नुकसान होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed