फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one person died in mandi due to landslide

बारिश बनी जानलेवा, पहाड़ी से पत्थर गिरने पर अधेड़ की मौत

Sat, 02 Sep 2017 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर(मंडी) Updated Sat, 02 Sep 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
one person died in mandi due to landslide

रुक-रुक कर हो रही बारिश जानलेवा साबित होने लगी है। पधर उपमंडल की ग्राम पंचायत चुक्कू के मलेहड़ गांव में पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक 56 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। वह गौशाला की तरफ जा रहा था। अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मलेहड़ गांव निवासी गोबिंद राम पुत्र स्व. महंत राम अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसके सिर और टांग पर गहरी चोटें आई थीं। 
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही परिजन और आस पड़ोस के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे। लेकिन, तब तक वह दम तोड़ चुका था। गोबिंद राम के दो बेटे हैं। जिनमें एक बिरोजा निकासी के कार्य के लिए कहीं बाहर गया हुआ था। जबकि छोटा बेटा मिस्त्री का काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोबिंद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पंचायत प्रधान अंजू देवी, कांग्रेस कमेटी प्रधान जालम सिंह सहित अन्यों ने घटना पर गहरा दुख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed