अनियंत्रित होकर गहरी कार खाई में गिरी, युवक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा-नेरवा मार्ग पर गुम्मा के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक रात के समय नेरवा की ओर आ रहा था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आल्टो कार रात के समय मीनस से नेरवा की ओर आ रही थी।
इस दौरान रात करीब साढ़े दस बजे गुम्मा से आधा किलोमीटर पहले कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को सड़क तक पहुंचाया। मृतक की पहचान मनोज पुत्र शांति स्वरूप निवासी गांव बड़वास, डाकघर व तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए
हादसे के समय वह कार में अकेले ही सवार था। खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया था। कार नेरवा के बागना गांव निवासी नरेश कुमार की बताई जा रही है।
नेरवा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा ने मृतक के परिजनों को प्रशासन की तरफ से 20 हजार रुपये बतौर फौरी राहत दी है। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नेरवा थाना में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।