{"_id":"620e81a58a03954e513e79a9","slug":"one-person-caught-with-chitta-shimla-news-sml399922094","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिप्स के पैकेट में रखे चिट्टे के साथ एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिप्स के पैकेट में रखे चिट्टे के साथ एक युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से शिमला आ रहा था युवक, आरोपी से 6.69 ग्राम चिट्टा किया गया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में मंडी के एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस ने 6.69 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। आरोपी रनवीर सिंह (34) तहसील सुंदरनगर का रहने वाला है। वीरवार को इसे अदालत में पेश किया गया। यहां से आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी टैक्सी चालक है और समरहिल के सांगटी क्षेत्र में रहता है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसआईयू के प्रभारी अंबी लाला राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम शोघी बैरियर पर तैनात थी। इसी दौरान बीच सोलन की तरफ से आ रही एचआरटीसी की बस को तलाशी के लिए रोका। पुलिस की कार्रवाई के बाद बस में हड़कंप मच गया। हेड कांस्टेबल ललित ने एक युवक की तलाश ली तो उससे नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी ने कुरकुरे के पैकेट के अंदर पुड़िया बनाकर नशीला पदार्थ छुपाया था। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह चंडीगढ़ से आ रहा है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आया था। पुलिस इसके संपर्क में आए संदिग्धों की तलाश में जुटी है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि अदालत से आरोपी को पुलिस रिमांड मिला है, पूछताछ जारी है।
वर्कशाप में कर दी युवक की पिटाई
शिमला। राजधानी के बालूगंज क्षेत्र में युवक से मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में मृणाल शर्मा ने बताया कि वह वर्कशाप में काम कर रहा था। इस बीच तीन व्यक्ति वर्कशाप में आकर उससे गाली-गलौज करने लगे। बालूगंज थाना पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।