{"_id":"61be15b1c5e9ac4c5c503d51","slug":"one-person-caught-suscied-shimla-news-sml3938884198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान में प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान में प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजौली की घटना, छानबीन शुरू, पेड़ से लटका मिला युवक का शव
शिमला। राजधानी के उपनगर संजौली में एक प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शेर सिंह (38) पुत्र लिलमन नेपाली निवासी के तौर पर हुई है। मृतक ने पेड़ की शाखा से रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगाई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
पुलिस के मुताबिक मृतक शेर सिंह पत्नी और सात साल की बेटी के साथ भट्ठाकुफर क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था। सुबह घर से मजदूरी के लिए बाहर गया लेकिन कब्रिस्तान के पास बोझ ढोने की रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। स्थानीय लोग शाम के समय घूमने गए तो एक व्यक्ति को पेड़ से लटका देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और अस्पताल ले गए। दिनदहाड़े इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक कई सालों से शहर में मजदूरी कर आजीविका कमा रहा था। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। ढली थाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता लगा पाएगा।