फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   one more covid 19 positive found who sent to home earlier in hamirpur himachal pradesh

निगेटिव समझ घर भेजने वाले मामले में एक और कोरोना संक्रमित निकला

Sun, 31 May 2020 08:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नादौन (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, नादौन (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 31 May 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
one more covid 19 positive found who sent to home earlier in hamirpur himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

निगेटिव समझकर 43 लोगों को घर भेजने वाले मामले में एक और व्यक्ति संक्रमित निकला है। इससे पूर्व पंद्रह लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। ये सभी लोग मुंबई से लौटे थे। इन्हें जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। प्रशासन ने बीते 26 मई को 43 लोगों को घर भेज दिया। अगले ही दिन 27 मई को इन 43 लोगों में से 15 कोरोना संक्रमित पाए गए। इन्हें प्रशासन ने कोविड-19 केयर सेंटर हमीरपुर शिफ्ट किया था। चार दिन बाद रविवार को एक और व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह नादौन के पनसाई का है। 

विज्ञापन


पनसाई गांव के कोरोना पॉजिटिव का पहला सैंपल 19 मई और दूसरा सैंपल 24 मई को लिया गया था। ये नेगेटिव आए थे। उसे 43 लोगों के साथ 27 मई को घर भेजा था। अब विभाग गांव में 27 मई के बाद संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की सूची बना रहा है। मंडल आयुक्त मंडी विकास लाबरू को सरकार ने मामले की जांच का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान सुदेश बेगम ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति उसी ग्रुप में घर आया था, जिनमें 15 लोग संक्रमित पाए गए थे। एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि नादौन क्षेत्र में रविवार को जो मामले आए हैं, उनके संबंध में स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंडल आयुक्त मंडी विकास लाबरू ने कहा कि हमीरपुर में कोरोना संक्रमितों को घर भेजने वाले मामले की जांच के आदेश मिले हैं। इस मामले की जांच चल रही है। शीघ्र सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed