Coronavirus in Himachal Pradesh: कांगड़ा का युवक निकला संक्रमित, टांडा में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के लिए कोरोना का संकट फिर बढ़ने लगा है। बुधवार को कांगड़ा जिले की जमानाबाद पंचायत का रहने वाला युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। उक्त युवक 21 मार्च को दुबई से दिल्ली लौटा था। उसके बाद लॉकडाउन के चलते दिल्ली में ही था। 16 अप्रैल को दिल्ली में लिए गए सैंपल में इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद रियायतें मिलने पर 27 अप्रैल को दिल्ली से घर लौटा था। इसे बैजनाथ स्थित पंचायती राज भवन के कोविड-19 सेंटर में भेज दिया गया है।
उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति न बताया कि पॉजिटिव मरीज पंकज के संपर्क में परिवार सहित कुल 24 लोग आए हैं। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है तथा सभी के सैंपल लिए गए हैं। संपर्क में आए लोगों में दो दिल्ली के हैं। उसके साथ दिल्ली से तीन लोग और भी आए हैं, जिनमें धर्मशाला उपमंडल के घियाणा कलां का बलदेव, कांगड़ा के वीरता का अनिल कुमार व बनखंडी के सुरेश सहित दिल्ली का टैक्सी चालक अनिल कुमार शामिल है। दो दिन पहले पंकज को बुखार और खांसी हुई, तो आशा कार्यकर्ता ने उसे दवाई दी। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल लेकर जांच को टांडा भेजा, जिसकी रिपोर्ट बुधवार दोपहर बाद पॉजिटिव आई है।
बद्दी में भर्ती सिरमौर के मरीज की पहली रिपोर्ट निगेटिव
सिरमौर जिले के लिए राहत की खबर आई है। जिला सिरमौर कोरोना मुक्त होने से चंद कदम दूर है। तारुवाला क्वारंटीन सेंटर में रखा एक शख्स 22 फरवरी कोरोना पॉजिटिव पाया था। बुधवार को उसके सैंपल जांचे गए। उसके सैंपल की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। 24 घंटे के बाद पुन: उसके सैंपल लिए जाएंगे। यदि दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई तो उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। दिल्ली मरकज से लौटा यह शख्स बद्दी में उपचाराधीन है।
इसके साथ ही हिमाचल में अब तक 45 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या पांच हो गई है। कोरोना से दो की मौत हुई है। राज्य में अब तक 16936 लोगों को निगरानी में रखा गया।
इनमें से 6912 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और सभी स्वस्थ्य हैं। राज्य में अब तक 8491 लोगों की कोरोना को लेकर जांच की गई है। 34 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं।